Viral Video : पायलट ने फ्लाइट में लगाया इंग्लिश के साथ पंजाबी का तड़का, वीडियो देख लोग बोले- मौज करा दी
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें इंडिगो का एक पायलट विमान के यात्रियों को इंग्लिश के साथ साथ पंजाबी में भी जानकारी देता हुआ दिखाई दे रहा है।;
दूर का सफर तय करने के लिए अक्सर लोग फ्लाइट (Flight) में जाना पसंद करते हैं। कहते हैं कि फ्लाइट का सफर काफी आरामदायक होता है। ट्रेन में जहां आपको कई घंटो का ट्रेवल करना पड़ता है, फ्लाइट में उससे आप कुछ ही घंटो में पहुंच जाते हैं। आप में से बहुत से लोग ऐसे भी होंगे जो कभी न कभी फ्लाइट में बैठे होंगे। आपने देखा होगा कि जो डोमेस्टिक फ्लाइट (Domestic Flight) होती है उनमें हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओँ में घोषणाएं की जाती हैं। लेकिन अब एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है जिसमें एक पायलट ने यात्रियों के जानकारी देने के दौरान इंग्लिश के साथ पंजाबी का भी तड़का लगाया। ये फ्लाइट IndiGo की थी। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उस पायलट के फैन हो गए हैं।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पायलट विमान में बैठे हुए यात्रियों को जानकारी देते हुए नजर आ रहे हैं। इस पायलट का नाम राजदीप सिंह है। राजदीप यात्रियों को प्रोफेशनलिज्म, समझदारी, शालीनता और इज्जत के साथ संबोधित करते हुए दिख रहे हैं। वो लोगों को फ्लाइट के बारे में जानकारी देते हुए इंग्लिश के साथ पंजाबी का तड़का भी लगाते हैं। जिसे सुनकर न सिर्फ यात्री बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोग काफी खुश हो गए हैं। इस वीडियो में सुना जा सकता है कि राजदीप यात्रियों से कह रहे हैं कि जो विडों सीट के यात्री अपनी साइड से देख सकेंगे। इसके बाद वो गलियारे (Aisle) के पैसेंजर्स के लिए कहते हैं कि जो लोग गलियारे की तरफ बैठे हैं, वो एक दूसरा का मुंह देखो।
इसके अलावा भी वो यात्रियों के साथ मजाक करते हुए दिखते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को @zeenat_daar93 नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि एक बॉस की तरह! बैंगलुरु-चंडीगढ़ की इंडिगो फ्लाइट के कमांडर राजदीप सिंह, जो भारतीय नौसेना में भी पायलट रह चुके हैं। इस वीडियो को अब तक कई लाख लोगों ने देख लिया है। वहीं कुछ लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि समां बाध दिया पाजी। वहीं एक अन्य ने लिखा कि सफर का मजा दोगुना कर दिया। इसके साथ ही बहुत से लोगों ने पंजाबी में बात करने के लिए फ्लाइट कमांडर की सराहना की है।