Viral Video : हाथ न होने के बाद भी लड़के ने बनाई खूबसूरत पेंटिंग, IPS अधिकारी ने लिखी दिल छू जाने वाली बात

आईपीएस दीपांशु काबरा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक छोटा सा दिव्यांग लड़का पेंटिंग बनाने के लिए अपनी बाहों का उपयोग करते हुए दिख रहा है।;

Update: 2022-09-07 10:58 GMT

सोशल मीडिया (Social Media) पर इंस्पिरेशनल वीडियो की कोई कमी नहीं है। अक्सर आपने ऐसी बहुत सी वीडियो देखी होगी जहां लोग आपको अजीबोगरीब परिस्थितियों में रहते हुए या अपना जीवनयापन करते हुए नजर आ जाते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी वो जिंदगी से हार नहीं मानते। इन दिनों ऐसा ही एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें बिना हाथ व अंगुलियों वाले एक बच्चे को एक सामान्य इंसान की तरह काम करते हुए दिखाया गया है। सोशल मीडिया पर शेयर की गयी इस वीडियो में एक लड़का स्कूल की ड्रेस में दिख रहा है। जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक छोटा सा दिव्यांग लड़का पेंटिंग करता हुआ दिखाई दे रहा है। ये बच्चा पेंटिंग बनाने के लिए अपनी बाहों का इस्तेमाल करता हुआ दिख रहा है। बच्चा अपनी क्लास में बाकि अन्य छात्रों के साथ बैठा है और एक पेड़ की पेंटिंग करता हुआ दिख रहा है। हाथ न होने के बाद भी यह लड़का एक बहुत ही खूबसूरत पेंटिंग बनाता है जो शायद हाथ वाले भी इतनी अच्छी न बना पाएं। अगर आप पास से इस वीडियो को देखेंगे तो आपको पता चल जाएगा कि बच्चे की पेंटिंग कितनी शानदार है। यह बच्चा बाकि आम बच्चों की तरह ही अपनी मस्ती में ड्राइंग कर रहा है। इस वीडियो में आपको क्लास में बैठे अन्य छात्र भी नजर आ जाएंगे।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को IPS अधिकारी दीपांशु काबरा (Dipanshu Kabra) ने अपने आकउंट पर शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि हाथों का ना होना भी नन्हे बच्चे के हुनर को निखरने से नहीं रोक सका...। वायरल होने के बाद से लेकर अब तक इस वीडियो को बहुत से लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर लाइक और कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि बहुत अच्छे जा रहे हो लिटिल फाइटर। आप दूसरों के लिए आदर्श हैं। वहीं बहुत से लोगों ने इस बच्चे के जज़्बे को सलाम भी किया है।

Tags:    

Similar News