Viral Video : तेंदुए का स्टंट उसी पर पड़ा भारी, फिर जो हुआ नहीं देखा होगा पहले

अभी तक आपने तेंदुए को शिकार करते हुए देखा होगा। लेकिन अब एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तेंदुआ मदद के लिए आस लगाए बैठा था।;

Update: 2022-09-21 05:15 GMT

सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर आपने तेंदुओं से जुड़े हुए वीडियो देखे होंगे। जिसमें कभी वो शिकार करते हुए नजर आते हैं, तो कभी आपस में लड़ते हुए। इसी तरह का एक वीडियो हमने भी आपको कल दिखाया था। जिसमें दो तेंदुए आपस में लड़ते हुए नजर आ रहे थे और सिर्फ इतना ही नहीं दोनों लड़ने के लिए नारियल के पेड़ के टॉप तक पहुंच गए थे। अब एक और ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया (Viral Video) पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें ये तेंदुआ (leopard) लड़ते हुए नहीं बल्कि इसकी एक गलती की वजह से इसका स्टंट इसी के ऊपर भारी पड़ गया। उसके बाद जो हुआ वो आप आगे वीडियो में देख ही सकते हैं।

ये तो हम सब जानते हैं कि बिल्ली फैमिली के होने के नाते ये बहुत बार शिकार के लिए बहुत ही आसानी से पेड़ो पर चढ़ और उतर सकते हैं। हालांकि, इस बार ऐसा नहीं हुआ। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेंदुआ पेड़ की शाखा पर चढ़ा हुआ दिख रहा है। दरअसल ये पेड़ पर चढ़ा हुआ नहीं बल्कि आम के पेड़ की एक शाखा पर फंसा हुआ है। बैकग्राउंड में लोगों की आवाज भी सुनाई दे रही है। जिसे देखने के लिए आस-पास की भीड़ जमा हो गई है। बताया जा रहा है कि कई घंटों की कड़ी कोशिश के बाद आखिरकार वन अधिकारियों और अग्निशामकों की एक टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन करके तेंदुए को बचा लिया है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को IFS अधिकारी प्रवीण कस्वां (Parveen Kaswan) ने अपने आकउंट पर शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि वन्यजीव प्रबंधन दैनिक रोमांच का क्षेत्र है। अब कल्पना कीजिए कि यह तेंदुआ वहां कैसे पहुंचा और लोगों की भीड़ से घिरा हुआ था। हमें उसे बचाना था। महज कुछ सेकंड के इस वीडियो को अभी तक लाखों लोगों ने देख लिए है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियां देते हुए उनके काम की तारीफ की है।

Tags:    

Similar News