Viral Video : चलती मेट्रो में महिला के साथ शख्स ने किया ऐसा काम, देखते रह गए आस-पास बैठे लोग
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स मेट्रो में बैठी महिला के साथ कुछ ऐसा कर देता है जिसे देख कर हर कोई हैरान रह जाता है।;
इंटरनेट (Internet) के जमाने में कब क्या वायरल हो जाए ये कोई नहीं जानता। आजकल लोग हर समय अपने हाथों में फोन रखते हैं और जब भी कुछ अजीब हो उसे अपने फोन में कैद करके सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल कर देते हैं। अक्सर आपने भी वायरल हुए ऐसे बहुत से वीडियो देखें होंगे। कई बार वो वीडियो हमें बहुत पसंद आते हैं। तो कई बार हैरान कर देते हैं। सोशल मीडिया पर आपने मेट्रो से जुड़े भी बहुत वायरल वीडियो देखें होंगे। जिसमें कभी लोग सीट के लिए लड़ते नजर आते हैं, तो कभी मेट्रो (Metro) में डांस करते हुए। अब ऐसा ही एक और वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है, जो बेहद ही अजीबो-गरीब है। इस वीडियो में एक शख्स मेट्रो के अंदर बैठी हुई महिला के साथ कुछ ऐसा कर देता है जो हैरान कर देने वाला है।
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक मेट्रो में बहुत सारे लोग सफर करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इन सबके बीच एक शख्स जो बिना शर्ट के और फटी पेंट के साथ मेट्रो में सफर करता हुआ दिख रहा है। इस दौरान देखा जा सकता है कि वो यात्रा कर रहे यात्रियों से कुछ मांगता हुआ भी दिखाई दे रहा है। तभी उसकी नजर एक महिला के ऊपर पड़ती है, जो सीट पर बैठ कर मजे से कुछ खा रही होती है। उसी समय वो शख्स भी महिला से कुछ मांगता हुआ नजर आता है। जिस पर महिला उसे मना कर देती है। इसके बाद जैसे ही मेट्रो का गेट खुलता है, वो शख्स महिला का खाना झपटकर वहां से बाहर की तरफ भाग जाता है। इसके बाद मेट्रो के अंदर यात्रा कर रहे अन्य शख्स कुछ समझ पाते इससे पहले ही वो शख्स वहां से दूर जा चूका था।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को gieddee नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। वायरल होने के बाद से लेकर अब तक इस वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि 'आसान भाषा में उनको पसंद नहीं आया। इस वीडियो पर बहुत से लोगों ने कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि जल्द ही ये दिल्ली मेट्रो में भी आने वाला है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि आखिर ये मेट्रो में आया कैसे।