Viral Video : व्हीलचेयर पर फूड डिलीवर करती है ये आत्म निर्भर महिला! वीडियो देख आंखे हो जाएंगी नम
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दिव्यांग महिला फूड डिलीवर करती हुई नजर आ रही है। लोग उनके जज़्बे को सलाम कर रहे हैं।;
ऐसा बहुत बार होता है जब लोगों को भूख लगती है तो वो खाना बाहर से ऑर्डर कर लेते हैं। उसके बाद अपने खाने के आने का वेट करते हैं। अगर कभी फूड डिलीवरी एजेंट (Food Delivery Agent) को आने में थोड़ी देर हो जाए तो उसे खरी-खोटी सुनाने लग जाते हैं। वहीं जब लोगों को डिलीवरी एजेंट के लेट आने की वजह पता चलती है तो उससे अच्छे से व्यवहार करने लग जाते हैं। बहुत बार आपने सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो में और शायद अपने आस-पास भी ऐसा देखा होगा कि डिलीवरी एजेंट कितनी मुश्किल परिस्थितियों में भी लोगों को उनका खाना टाइम से पहुंचाते हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसने लोगों का दिल छू लिया है।
वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक दिव्यांग महिला मोटर चलित व्हीलचेयर पर फूड डिलीवरी करते हुए नजर आ रही है। इस दौरान महिला ने स्विगी सर्विस (Swiggy Service) की टी-शर्ट पहनी हुई है और फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी का एक बैग भी रखा हुआ है। इस वीडियो को देखने से ऐसा लग रहा है जैसे महिला फूड डिलीवरी करती है और शायद वह इस समय फूड ही डिलीवर करने जा रही है। दिव्यांग महिला के इस जज़्बे को देख कर हर कोई हैरान है। साथ ही हर कोई उनके इस जज़्बे को सलाम कर रहा है। जहां कुछ लोग काम को न करने के बहाने ढूंढ़ते रहते हैं वहीं ये महिला उन जैसे लोगों के लिए एक मिसाल है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि बेशक मुश्किल है ज़िन्दगी... हमने कौनसा हार मानना सीखा है! सलाम है इस जज्बे को। वीडियो को वायरल होने के बाद से अब तक बहुत से लोगों ने देख लिया है। वहीं लोगों ने इस पर लाइक्स और कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि दिल से सलाम. हमें नाज है बेटियों पर। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि मैं महिला और उसकी मेहनत को सलाम करता हूं।