Viral Video : अनोखे अंदाज में दिया तिरंगे को सम्मान, सिर के ऊपर 2 सिलेंडर और हाथों में तिरंगा, देखें होश उड़ा देने वाला वीडियो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें के लड़का खतरनाक करतब करता हुआ दिखाई दे रहा है और साथ ही अपने अनोखे अंदाज से तिरंगे को सम्मान देने की कोशिश कर रहा है।;
आज देश पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस (Independence day) मना रहा है। इस दौरान बहुत सी जगहों पर अलग-अलग तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। देश का हर नागरिक इसमें भाग लेने के लिए किसी न किसी तरह से अपनी हिस्सेदारी दर्ज करवा रहा है। कही पर लोग अपने घरों में तिरंगा लगा रहे हैं तो कही पर तिरंगा रैली (Tiranga Rally) निकाली जा रही है। कही पर पहाड़ों से लेकर नदी और झरनों के बीच में तिरंगा फहराया जा रहा है। इस तरह के बहुत से वीडियो आपने इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर देखें होंगे। ऐसा ही एक और वीडियो भी अब वायरल (Viral Video) हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में यह लड़का अनोखे तरीके से तिरंगे को सम्मान देने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है।
यह तो हम जानते ही है कि हमारे देश में टैलेंटेड लोगों की कोई कमी नहीं है। इस बात का अंदाजा आपको इस वीडियो को देखने के बाद एक बार फिर से हो जाएगा। वायरल हो रहे इस वीडियो में आपको एक नौजवान हैरतअंगेज करतब करता हुआ दिखाई देगा। जिसे देखने के बाद आप हैरान तो जरूर होंगे लेकिन इसकी तारीफ करते हुए भी नहीं थमेंगे। वीडियो में आपको एक नौजवान दिखाई दे रहा होगा उसने अपने सिर पर कांच का गिलास रख रखा है। इन कांच के गिलास के ऊपर उसने दो भारी भरकम सिलेंडर रखे हुए हैँ। सिलेंडर के साथ इस नौजवान का बैलेंस देख कर आप इस वीडियो से अपनी नजर नहीं हटा पाएंगे। इसके साथ ही यह लड़का हाथ में तिरंगा लेकर उसे फहराता हुआ नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को praveen_prajapati1 नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि मां तुझे सलाम। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैँ। वहीं बहुत से लोगों ने इसे लाइक भी किया है और अपनी प्रतिक्रियां भी दी है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि बहुत ही शानदार बैलेंस है। अन्य लोगों ने भी इस लड़के की तारीफ की है।