दुल्हन की एंट्री जीत लेगी दिल, वीडियो देख आप भी करना चाहोगे ऐसा
ये वीडियो एक शादी का है जहां दुल्हन की एंट्री चर्चा का विषय बनी हुई है। इस वीडियो में दुल्हन की धमाकेदार एंट्री है। उसकी एंट्री देखकर आपका भी ऐसा करने का मन करेगा।;
सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों एक दुल्हन की एंट्री काफी वायरल (Bride Entry Viral) हो रही है। हर कोई इस दुल्हन की एंट्री को ही देखे जा रहा है। दरअसल सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर आए दिन नए-नए वीडियो अपलोड होते रहते हैं और कुछ ही देर में ये वीडियो वायरल हो जाते हैं।
जिस वीडियो के बारे में हम आपको बता रहे हैं वास्तव में वो भी ऐसा ही है। आपने शादियों में कई दुल्हनों की अलग-अलग एंट्री देखी होगी लेकिन शायद ही इस दुल्हन की एंट्री देखी होगी। बता दें कि ये दुल्हन अपनी शादी वाले दिन चार पहिया वाहन के बोनट पर बैठकर धमाके दार एंट्री कर रही है। जिसे देखकर हर कोई हैरान हैं।
ये वीडियो एक शादी का है जहां दुल्हन की एंट्री चर्चा का विषय बनी हुई है। इस वीडियो में दुल्हन की धमाकेदार एंट्री है। उसकी एंट्री देखकर आपका भी ऐसा करने का मन करेगा। इस दुल्हन की एंट्री का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। कुछ सेकेंड के वीडियो में आप देखेंगे कि दुल्हन एक चार पहिए वाले वाहन के बोनट पर बैठी है और उसने चश्मा भी लगाया है। बड़े दबंग स्टाइल में बैकग्राउंड में बज रहे पंजाबी गाने पर वो डांस करते हुए एंट्री कर रही है।
इस वीडियो को witty_Wedding नाम के पेज से शेयर किया गया है। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।