Video Viral: इस देश ने बनाया दुनिया का सबसे बड़ा फेस मास्क, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

फेस मास्क अब हमारे रोजमर्रा के जीवन का एक अहम हिस्सा होने के साथ-साथ एक फैशन एक्सेसरी (Fashion Accessories) भी बन गया है।;

Update: 2022-03-29 07:26 GMT

भले ही कोविड -19 के मामले (Case Of Covid-19) कम हो गए हों, फिर भी विशेषज्ञों का सुझाव है कि बाहर निकलते समय फेस मास्क जरूर पहनना चाहिए। फेस मास्क अब हमारे रोजमर्रा के जीवन का एक अहम हिस्सा होने के साथ-साथ एक फैशन एक्सेसरी (Fashion Accessories) भी बन गया है। हाल ही में, ताइवान (Taiwan) की एक मेडिकल सप्लाई कंपनी ने 27 फीट और 3 इंच X 15 फीट और 9 इंच का एक बड़ा सर्जिकल मास्क (Surgical mask) बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Records) में अपना नाम दर्ज कराया है।

इसके साथ ही GWR के अनुसार, ये मास्क आम मास्क से 50 गुना बड़ा है। वहीं शुक्रवार को मोटेक्स हेल्थकेयर कॉरपोरेशन ने शुक्रवार को चंगहुआ काउंटी में कंपनी द्वारा संचालित एक शैक्षिक पर्यटक आकर्षण, Motex मास्क क्रिएटिव हाउस में इसका अनावरण किया। वहीं गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के निर्णायक ने लंदन से वीडियो चैट के माध्यम से इस कार्यक्रम में भाग लिया और मास्क की पुष्टि की, जो एक मानक फेस मास्क से 50 गुना बड़ा है।

Full View

 Motex Healthcare Corp के अधिकारियों के अनुसार, इस मास्क को बनाने का विचार COVID-19 महामारी के बीच फेस मास्क के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साधन के रूप में 2020 की शुरुआत में आया था।

Tags:    

Similar News