Viral Video: ट्रेन से जा रहा युवक सिग्नल पोल से टकराया, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग खुद की जान को जाखिम में डालकर मुंबई लोकल ट्रेन में सफर कर रहे है। तभी एक युवक ट्रेन से गिर जाता है। हालांकि, भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चेताती रहती है। साथ ही गेट पर न लटकने और छत पर सफर न करने की भी अपील करती है। उसके बाद भी लोग नहीं मानते है।;

Update: 2022-06-28 06:34 GMT

Mumbai Viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग खुद की जान को जाखिम में डालकर मुंबई लोकल ट्रेन में सफर कर रहे है। तभी एक युवक ट्रेन से गिर जाता है। हालांकि, भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चेताती रहती है। साथ ही गेट पर न लटकने और छत पर सफर न करने की भी अपील करती है। उसके बाद भी लोग नहीं मानते है।

वायरल वीडियो में आप देख सकते है कि मुंबई लोकल ट्रेन के गेट पर कुछ लोग लटके हुए है। तभी एक 18 साल का लड़का पोल से टकरा जाता है। जिसके बाद वह पटरी के पास जा गिरता है। जिसका वीडियो दूसरी ट्रेन में जा रहे एक यात्री ने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। जिससे बाद में सोशल मीडिया (social media) पर वायरल (Video Viral) कर दिया है। यह घटना मुंबई के ठाणे जिले की बताई जा रही है। घटना के बाद लड़के को गंभीर चोटों आई है। रेलवे पुलिस के अधिकारी के मुताबिक, घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वीडियो में साफ है कि ट्रेन के डिब्बे में भारी भीड़ है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग गेट पर लटके हुए है। तभी एक शख्स पोल से टकरा जाता है। जिसके बाद वह नीचे जा गिरता है। गेट पर खड़े हुए अन्य लोग देखते रह जाते है।

Tags:    

Similar News