Stunt Video: अजगर के साथ स्टंट कर रहा था युवक, पहुंच गया मौत के करीब
Stunt Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ वीडियो विचित्र हरकतों की वजह से इंटरनेट पर छा जाते हैं। उनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिनमें यूजर के द्वारा किया गया स्टंट उसी पर भारी पड़ जाता है। देखिए वीडियो...;
Stunt Video: दिखावे की दुनिया में वायरल होने के लिए कुछ लोग अपना जी-जान लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग अक्सर ऊटपंटाग हरकते हुए नजर आते रहते हैं। कभी-कभी तो लोग केवल चर्चा और सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसी चीजों के साथ मजाक करने लग जाते हैं, जिसके बारें में वे भालि-भांति परिचित होते है कि वह कितना खतरनाक साबित हो सकता है। सोशल मीडिया पर हम सभी जहरीले जानवरों के हजारों वीडियो देखते हैं। कुछ वीडियो तो इतने खतरनाक होते हैं कि उनके बारें में सोचकर भी रुह कांप जाती है। आज हम आपको एक ऐसी ही वीडियो को बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर रुह कांप जाएगी। देखिए वीडियो...
सांप के साथ स्टंट कर रहा शख्स
वायरल हो रही क्लिप में आप देख सकते हैं कि एक शख्स बड़े से जहरीले सांप के साथ स्टंट कर रहा हैं। सांप देखने में व्यक्ति की लंबाई से भी काफी बड़ा है। शख्स सांप को अपने गले में गोल-गोल लपेटता हुआ दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर साफ-साफ पता चल रहा है कि उसे लपेटने में कितनी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसके बावजूद शख्स सांप को गले में नहीं लपेट पाता। वह सांप का मुंह एख हाथ में पकड़कर हवा में लहरा रहा है। यह दृश्य देखकर सामने बैठे लोग खुश हो रहे हैं।
Also Read: सांप के साथ खेलता रहा बच्चा, नजारा देख दंग रह गए लोग, वीडियो हुआ वायरल
करतब दिखाते-दिखाते जमीन पर गिरा शख्स
करतब दिखाते-दिखाते अचानक वो शख्स जमीन पर गिर जाता है। उसके गिरते ही टीम मेंबर दौड़कर आते है और सांप को पहले गले से निकालते है। इसके बाद शख्स को उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन किसी भी तरह का कोई रिएक्शन न होता देख उस शख्स को उठाकर वहां से चले जाते हैं। इस वीडियो को @Dro2H नाम के ट्विटर पेज पर शेसर किया गया है। इसे देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि शख्स के साथ क्या हुआ।