Bhabhi Dance Video : भाभी ने सपना चौधरी के गानों पर मचाया कोहराम, ठुमकों से हिला पूरा हरियाणा

एक भाभी वीडियो में अलग-अलग बॉलीवुड गाने और हरियाणवी गानों पर डांस करते हुए नजर आ रही है। उनके डांस ने हंगामा मचा दिया।;

Update: 2023-01-26 10:03 GMT

Bhabhi Dance Video : शादी हो या कोई अन्य कार्यक्रम इनमें एक काम जो सबसे कॉमन होता है, वो है रील बनाना। जी हां, ये तो आपने भी देखा होगा कि अब लोगों के पास अगर कोई सबसे जरुरी काम है, तो वो सोशल मीडिया (social media) के लिए रील्स और शॉर्ट वीडियो बनाना ही है। इसमें भी अगर गाना सपना चौधरी का हो, तो मजा और बढ़ जाता है। हरियाणवी गाने (haryanvi songs) आजकल लोगों को बहुत पसंद आते हैं। उन्हें सुनने से लेकर लोग उस पर डांस भी करते हैं। किसी भी शादी में अगर सपना का हरियाणवी गाना ना हो तो मजा ही नहीं आता।

अक्सर लोग सपना के गाने पर उन्ही की तरह डांस करके वीडियो बनाते हुए नजर आते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर भी एक भाभी का ऐसा ही डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों को खूब अच्छा लग रहा है। ये भाभी सपना के कई गानों पर ठुमकों से लोगों का दिल जीतती नजर आ रही हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो (viral video) में आप देख सकते हैं कि यह भाभी घर की छत पर सपना के गानों पर कहर मचाती हुई नजर आईं। इस वीडियो में जो सबसे खास है वो ये है कि गाना भी हरियाणवी है और डांस भी हूबहू सपना चौधरी के जैसा है, जिससे इस वीडियो को देखने का मजा और भी बढ़ जाता है। आप देख सकते हैं कि कैसे भाभी साड़ी में डांस करके अपना जलवा दिखा रही है। वीडियो में भाभी ने सपना चौधरी के ‘चटक-मटक’ के अलावा, ‘चोली के पीछे क्या है’, ‘घूंघट की ओट में’, ‘आ अंटे अमलापुरम’ जैसे कई मशहूर गानों पर डांस किया है।

Full View

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस डांस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है। जिसे अभी तक बहुत से लोगों ने देख लिया है। वहीं कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा है कि भाभी आपने बहुत अच्छा डांस किया है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि आपके मूव्स कमाल के हैं।

Tags:    

Similar News