Bike Stunt Video : शख्स ने एक पहिए की बाइक पर किया खतरनाक स्टंट, फिर जो हुआ देखकर दहल जाएगा दिल
एक शख्स बाइक से खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ रहा है। फिर जो उसके साथ हुआ उसे देखकर आपको दिल दहल जाएगा।;
Bike Stunt Video : सोशल मीडिया (social media) पर अक्सर स्टंट से जुड़े वीडियो देखने को मिलते हैं। जिनमें से कुछ खतरनाक होते हैं, तो कुछ सिर्फ सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक पाने के लिए बनाए गए होते हैं। कभी कोई कार से तो कभी कोई बाइक से स्टंट (bike stunt video) करते हुए नजर आता है। यहां तक कि कुछ में तो लोगों की जान तक चली जाती है। अगर उन्हें परफेक्ट ट्रेनिंग ली हो तो शायद बात कुछ और होती है। अब ऐसा ही एक स्टंट से जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का खतरनाक तरीके से बाइक चलाते हुए नजर आ रहा है। लेकिन फिर जो उसके साथ हुआ वो दिल दहला देने वाला था।
बाइक से किया रिस्की स्टंट
वायरल हो रहे खतरनाक वीडियो (viral video) में आप देख सकते हैं कि इस बाइक का आगे का पहिया टूटा हुआ है। इस पर बैठा शख्स इसे पिछले पहिए के बैलेंस पर तेजी से दौड़ता नजर आ रहा है। जैसे-जैसे बाइक का एक्सीलेटर तेजी से खींचता है, बाइक उतनी तेजी से भागती है। लेकिन कुछ दूर बाद आगे जाकर वह संतुलन खो बैठता है और आगे की तरफ लेकर बाइक से गिर जाता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे वह शख्स एकदम भयंकर तरीके से मुंह के बल जमीन पर गिर जाता है। वहीं कुछ लोग दूसरे वाहन पर बैठ कर इस वीडियो को रिकॉर्ड करते हुए नजर आ रहे हैं। यह वायरल वीडियो कब और कहां का है इस बारे में अभी कोई जानकारी हासिल नहीं हो पायी हैं।
ट्विटर पर इस वीडियो को Narendra Singh ने शेयर किया है। वहीं इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि इतना रिस्की स्टंट भी नहीं करना था। वीडियो को अभी तक बहुत से लोग देख चुके हैं। वहीं ना जाने कितने लोग अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि बिना प्रैक्टिस के ऐसे स्टंट करोगे तो एक्सीडेंट ही होगा। एक अन्य ने लिखा कि बहुत अच्छा।