Devar Bhabhi Dance : हरियाणवी गाने पर देवर-भाभी की जोड़ी ने हिलाई कमर

देवर भाभी की एक जोड़ी सपना चौधरी के गाने चटक-मटक पर डांस करते हुए नजर आ रही है। उनके डांस ने पूरा स्टेज हिला दिया है।;

Update: 2023-01-22 13:08 GMT

Devar Bhabhi Dance Video : आज समय सोशल मीडिया (social media) का है। इसके जरिए लोग आए दिन तरह-तरह के विषयों को अन्य लोगों के सामने लाते रहते हैं। जिनमें कभी हमें सिखने को मिलता है तो कभी उन चीजों को देख कर हम हैरान हो जाते हैं। वहीं यहां पर कई चीजें ऐसी भी होती हैं जिन्हें देख कर लोगों का मनोरंजन होता है। जैसे कुछ डांस के वीडियो (dance video), लोगों के एक दूसरे पर प्रैंक के वीडियो भी यहां आपको देखने को मिलते हैं। अब किसी एक भाभी का नहीं देवर और भाभी दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

ये तो हम सब जानते हैं कि लोग देवर और भाभी के रिश्ते को सबसे नटखट और सबसे मनोरंजक रिश्ता मानते हैं। वे एक-दूसरे से फ्लर्ट करते हुए कई बार मजाक भी कर लेते हैं। उनके जैसा शायद ही आपको कोई दूसरा रिश्ता देखने को मिलेगा। इस वायरल हो रहे वीडियो (viral video) में आप देख सकते हैं कि भाभी देवर की ये जोड़ी स्टेज पर सपना चौधरी के हरियाणवी गाने 'चटक मटक' पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। इनके स्टेप्स देख कर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर कोई ऐसा डांस कैसे कर सकता है। इसके साथ ही इनके चेहरे के भाव भी इस डांस वीडियो को कमाल का बना रहे हैं।

Full View

सोशल मीडिया पर भाभी देवर के इस खूबसूरत डांस वीडियो को यूट्यूब चैनल अंकित जांगिड़ ने शेयर किया है। यूजर्स उनके परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं। अभी तक इस वीडियो को कई लाख लोग देख चुके हैं। वहीं न जाने कितने हजारों लोग इसे लाइक और इस पर कमेंट कर चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि भाभी बहुत शानदार डांस कर रही हैं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि बहुत दिनों बाद देवर भाभी का ऐसा लाजवाब प्रदर्शन देखा।

Tags:    

Similar News