Funny Wedding Video : दूल्हे ने सुनाया मेहमानों के सामने ऐसा छंद, सुनकर शर्म से लाल हो गई दुल्हन... देखें वीडियो
शादी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे ने कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनने के बाद दुल्हन शर्म से लाल हो गई। वहीं बाकि लोग जोर से हंसने लगे।;
Funny Wedding Video : हमारे यहां की शादियां पूरी दुनिया में अपनी भव्यता और रीति रिवाजों के वजह से जानी जाती है। हमारे देश में होने वाली शादी में आपको तरह-तरह की चीजे देखने को मिलेंगी। सिर्फ इतना ही नहीं शादी में दूल्हा-दुल्हन (dulha-dulhan) से लेकर रिश्तेदार तक हर कोई हंसी मजाक करते हुए शादी को एन्जॉय करता दिखाई देता है। अक्सर आपने देखा होगा कि हिंदू रीती-रिवाज से होने वाली शादी में एक रस्म होती है जिसमें दूल्हा छंद सुनाता है। अब इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी।
छंद सुन शरमा गई दुल्हन
वायरल हो रहे इस वीडियो (viral video) में दूल्हा सभी मेहमानों के सामने छंद पढ़ता है। जिसे सुनने के बाद वहां मौजूद लोग हंसने लगते हैं और वहीं दुल्हन इसे सुनने के बाद शर्म से लाल हो जाती है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा जो छंद सुनाता है उसके बोल कुछ इस तरह हैं। छन पकैया छन पकैया, छन के ऊपर पेठा, ससुरालवालों तैयारी कर लो अगले साल होगा बेटा। यह सुनने के बाद वहां मौजूद सभी रिश्तेदार वाह वाह करने लग गए और कुछ तो ऐसे थे जो अपनी हंसी नहीं रोक पाए। वहीं दूल्हे के साथ बैठी उसकी नई नवेली दुल्हन इसे सुन कर शर्म से लाल हो गई।
लोगों ने कमेंट में लिए मजे
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इसे gitanshi.sharma ने शेयर किया है। वीडियो को वायरल होने के बाद से अभी तक बहुत से लोगों ने देख लिया है। वहीं कई लोग इस पर कमेंट करके अब मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि भाई मौज कर दी। एक अन्य यूजर ने लिखा कि दुल्हन का चेहरा देखने वाला है। अन्य लोग इस पर हंसने वाले इमोजी पोस्ट करते हुए दिख रहे हैं।