Haryanvi Dance Video: मेट्रो में ताई ने मुंह ढककर मचाया धमाल, पास बैठे लोग भूल गए स्टेशन

दो हरियाणवी महिलाएं मेट्रो के अंदर मुंह पर चुन्नी ओढ़ कर डांस करती नजर आ रही हैं। लोगों को यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है।;

Update: 2023-01-25 10:27 GMT

Dance Viral Video : डांस के वीडियो (dance video) अक्सर सोशल मीडिया (social media) पर यूजर्स द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। यही वजह है कि लोग प्राइवेट या फिर पब्लिक प्लेस में जैसे ही मौका मिलता है, वैसे ही डांस वीडियो बनाकर उन्हें इंटरनेट पर अपलोड कर देते हैं। कई बार देखते ही देखते वो वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा देते हैं। हाल में हरियाणा की आंटियों ने एक डांस वीडियो मेट्रो के अंदर बनाया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर काफी देखा जा रहा है। इस वीडियो में आपको हरियाणवी आंटी मुंह पर चुन्नी डाले डांस करते हुए दिखाई देंगी।

दिल्ली मेट्रो का है वीडियो

वायरल हो रहे इस वीडियो (viral video) में आप देख सकते हैं कि दो महिलाएं मुंह पर चुन्नी ओढ़े दिखाई दे रही है। इसे देख कर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये महिलाएं हरियाणा की हो सकती हैं। इस वीडियो को एनसीआर मेट्रो में ही कहीं बनाया गया है। इस वीडियो को ध्यान से देखने पर ऐसा लग रहा है, जैसे ये मेट्रो का महिला कोच हो, क्योंकि पीछे कुछ अन्य युवतियां बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। जो इन हरियाणवी ताई के डांस को खूब एन्जॉय कर रही हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

लोगों को पसंद आए स्टेप्स

मेट्रो के अंदर डांस करने वाली ये महिलाएं अपनी संस्कृति, भाषा और परिवेश को दिखा रही हैं। ये महिलाएं किसी गीत को गाते हुए नाचती नजर आ रहीं हैं। यूजर्स को इनका अंदाज खूब पसंद आ रहा है। अभी तक वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं हजारों लोग इस वीडियो को लाइक कर चुके हैं। कुछ लोग वीडियो पर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि महिलाओं के डांस स्टेप अच्छे लग रहे हैं। वहीं किसी ने लिखा है कि लोग अपनी पुरानी संस्कृति, स्थानीय भाषा पर गर्व कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News