Indore Viral Video : चलती बाइक पर स‍िगड़ी रख हाथ सेंक रहे थे लड़के, वीडियो देख पुलिस ने जो किया...

इंदौर की सड़कों पर दो लड़के चलती बाइक पर सिगड़ी रखकर उसपर हाथ तापते दिख रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने उनकी खोज शुरू कर दी।;

Update: 2023-01-21 10:30 GMT

ठंड (winter) का मौसम है, ऐसे में हर कोई उससे बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाता हुआ नजर आता है। कोई घर में हीटर चला कर बैठ जाता है, तो कोई बाहर आग जला कर बैठा होता है। ठंड से बचने के लिए इस तरह के बहुत से तरीके आपने भी अपने आसपास जरूर देखें होंगे। अब सोशल मीडिया (social media) पर एक वीडियो वायरल (viral video) हो रहा है, जिसमें एक लड़का ठंड से बचने के लिए अनोखा तरीका अपनाता दिख रहा है। वायरल हो रहा ये वीडियो मध्य प्रदेश के इंदौर का बताया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी चौंक जाएंगे।

चलती बाइक पर जलाई सिगड़ी

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा ये वीडियो इंदौर (Indore) के विजयनगर इलाके का बताया गया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो लड़के बाइक पर दिखाई दे रहे हैं। एक लड़का सीधे बैठकर बाइक चला रहा है और दूसरा बाइक पर उल्टा बैठा है। पीछे वाला लड़का चलती बाइक पर जलती सिगड़ी (अंगीठी) पर हाथ ताप रहा है। इस लड़के का नाम रोहित वर्मा बताया जा रहा है। इन्हें देख कर तो ऐसा लग रहा है जैसे पता नहीं कितनी बर्फबारी या भयंकर ठंड पड़ रही है, जो इन्हें बाइक पर सिगड़ी की जरूरत पड़ गई।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि ये लड़के रील बनाने के लिए अपनी जान और ट्रैफिक नियमों को ताक पर रख रहे हैं। जब इनसे बात कि गई तो इन्होंने कहा कि जब वो वीडियो बना रहा थे, तो कई पुलिसवाले भी रस्ते में मिले, लेकिन उसने पुलिसवालों को समझा दिया और पुलिस वालों ने उसे जाने दिया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल होने के बाद से अब तक इसे लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं, बहुत से लोगों ने इस वीडियो को लाइक करके इस पर कमेंट भी किया है।

खोजने में लगी पुलिस

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस दोनों को खोजने में लगी है। इंदौर के एसीपी (ट्रैफिक) अनिल पाटीदार ने कहा कि युवकों ने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता बटोरने के लिए यह ऊटपटांग काम किया। ये सड़क पर चल रहे बाकि लोगों की जान के लिए खतरनाक हो सकता था। इनके पकड़े जाने के बाद इन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tags:    

Similar News