Optical Illusion: सिर्फ जीनियस ही ढूंढ सकते हैं टमाटर के बीच छिपे सेब, क्या आप हैं उनमें से एक

इंटरनेट पर एक ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में आपको टमाटर के बीच छुपे हुए सेब को ढूंढना है।;

Update: 2023-02-07 06:41 GMT

अगर आप भी अपनी बुद्धि का परीक्षण करना चाहते हैं, तो उसका एक शानदार तरीका ऑप्टिकल भ्रम (optical illusions) को हल करना है। ऑप्टिकल भ्रम को अगर आसान भाषा में कहा जाए तो एक तरह से यह नजरों का धोखा ही होता है। ऑप्टिकल इल्यूजन की बहुत सी तस्वीरें आपको सोशल मीडिया (social media) के प्लेटफॉर्म पर भी देखने को मिल जाएंगी। इन ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों को हल करने से न सिर्फ आपको दिमाग खराब होगा, बल्कि इसका एक फायदा यह होगा कि इससे आपका IQ लेवल और ज्यादा बेहतर होगा। कई बार ऐसी तस्वीरों से आपकी पर्सनैलिटी के बारे में भी पता चलता है। अब हम एक बार फिर आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन लेकर आए हैं।

तस्वीर में छिपे हैं सेब

हम आपके लिए हर बार एक नई ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर लेकर आते ही रहते हैं। जब आप इन तस्वीरों में छिपी चीजों को ढूढ़ते हैं, तो आपको काफी ध्यान से इसे देखना होता है। क्या आप एक बार फिर ऐसी ही एक कठिन चुनौती के लिए तैयार हैं, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग चकरा जाएगा। तो चलिए हम आपको बताते हैं इस तस्वीर में आपको क्या करना है। इस तस्वीर में आप काफी सारे टमाटर देख सकते हैं। अब इन्हीं टमाटर के बीच आपको अपने दिमाग और आंखों का इस्तेमाल करके इनके बीच में छिपे तीन सेब को ढूंढ़ना है।


अगर आपने 10 सेकंड से भी कम के समय में इन सेबों को ढूंढ लिया तो हम मान लेंगे कि आपका IQ वाकई काफी तेजी है। हो सकता है आपमें से कुछ लोगों ने सेब को ढूंढ भी लिया हो। वहीं कुछ लोगों को शायद अभी भी फोटो में छिपे सेब नहीं दिखाई दिए होंगे।

यहां देखें जवाब

चलिए अब बहुत हो गया सस्पेंस अब हम इसे जवाब की तरफ आगे बढ़ते हैं। अगर अभी भी आपको सेब नहीं दिखे तो नीचे दी गई इस तस्वीर में देख लीजिए।



Tags:    

Similar News