Viral Video 2022 : ये हैं इस साल के टॉप ट्रेंडिंग वायरल वीडियो, चौथे नंबर वाले ने तो जीत लिया दिल

इस साल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बहुत कुछ वायरल हुआ, जिनमें से हम आपके लिए कुछ बेहतरीन वीडियो लेकर आए हैं। इन वीडियो को देखकर आप इनकी सराहना किए बगैर नहीं रह पाएंगे।;

Update: 2022-12-24 12:12 GMT

इस साल को खत्म होने में बस कुछ ही दिन बाकी बचे हैं। लोग नए साल के जश्न की तैयारियां शुरू कर चुके हैं। इसी बीच साल 2022 में भी बहुत कुछ हुआ, जिस पर एक नजर डालना तो बनता है। आप सबने इस साल सोशल मीडिया (social media) पर कई तरह के वीडियो वायरल (viral video) होते हुए देखे। इन वीडियो ने आप लोगों का खूब मनोंरजन किया। इसमें काचा बादाम से लेकर पाकिस्तानी लड़की का 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर डांस तक शामिल है। चलिए ऐसे ही कुछ मस्त वीडियो पर नजर डालते हैं...

NDA कैडेट्स ने सिंगिंग से जमा दी सोशल मीडिया पर महफिल

सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो में नेशनल डिफेंस एकेडमी के छात्र बड़ा ही प्यारा गाना गा रहे हैं। वीडियो में छात्रों का एक ग्रुप साथ बैठकर 'छाप तिलक सब छीनी' से लेकर रातां लंबियां गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं। इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स का दिल जीत लिया था।

लाइव डिबेट में महिला ने की ऐसी हरकत

इस वीडियो में एक न्यूज़ डिबेट के दौरान हरे ड्रेस वाली पैनलिस्ट को बोलने का मौका नहीं मिला। तब वो खड़े होकर डांस करने लगी। साथ ही, वो वीडियो में अजीबो-गरीब चेहरे बनाते हुए भी दिखी। ये वीडियो भी इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल हुआ था, जिसे देखकर लोग मजे लेने लगे थे।

ड्राइवर की तबीयत बिगड़ने पर महिला ने चलाई बस

महाराष्ट्र के पुणे में एक बस ड्राइवर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उस समय उसे अस्पताल ले जाने के लिए बस में सवार 42 वर्षीय महिला ने बस का स्टीयरिंग संभाला। उस बस में बहुत सी महिलाएं और बच्चे मौजूद थे। हालांकि इस महिला ने मिनी बस पर आसानी से नियंत्रण पा लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। लोगों ने उसकी बहादुरी और सूझबूझ की सराहना की थी।

लड़के ने लिफ्ट लेने से किया इनकार

आधी रात को सड़क पर भागता हुआ लड़का तो आप सबको याद ही होगा। जो सेना में भर्ती होने के लिए नोएडा की सड़कों पर दौड़ कर प्रैक्टिस कर रहा था। उसने बताया था कि वो जॉब की वजह से वक्त नहीं निकाल पाता और इसी तरह रोज अपने घर दौड़ कर जाता है। सोशल मीडिया पर जिसने भी इस वीडियो को देखा उसने लड़के के हौसले की जमकर तारीफ की।

काचा बादाम

ये गाना तो शायद ही कोई भूल सकता है। Bhuban Badyakar का गाना गाकर मूंगफली बेचने का अंदाज लोगों को बहुत पसंद आया। उनके इस गाने पर भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोग थिरकते नजर आए। यहां तक कि कुछ सोशल मीडिया इंफ्यूलेंसर का तो पूरा करियर ही इस गाने पर थिरकने की वजह से बना। ये गाना पूरे साल सोशल मीडिया पर वायरल रहा।

Full View

पाकिस्तानी लड़की का डांस

हाल ही में पाकिस्तान की एक लड़की का वीडियो काफी वायरल हुआ, जिसमें वो स्वर कोकिला लता मंगेशकर के गाने 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' पर डांस कर रही थी। इस वीडियो को लोगों ने जमकर पसंद किया। अभी भी ये वीडियो हर जगह वायरल है।


Tags:    

Similar News