Viral Video : महिला के मुंह में घुसा 4 फीट लंबा सांप, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
रूस के एक अस्पताल में डॉक्टर्स की टीम ने सर्जरी के जरिए महिला के मुंह से करीब 4 फीट लंबा सांप निकाला है। बताया जा रहा है कि यह सांप महिला के मुंह में तब घुसा, जब वो सो रही थी।;
अभी तक आपने सांपों (Snake) के कई वायरल वीडियो (Viral Video) देखे होंगे। कभी किसी वीडियो में सांप पकड़ने वाले को डस लेता है तो किसी वीडियो में सांप कार, स्कूटी या फिर घर में घुसा दिखाई देता है। ऐसे बहुत से वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाते हैं। हालांकि, इस समय सोशल मीडिया (Social Media) पर एक अजीब वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो में एक डॉक्टर ने एक महिला के मुंह से सांप निकाला है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना, डॉक्टर ने यह सांप उस महिला के मुंह से ही निकाला है। चलिए अब आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
बता दें कि अब जो वीडियो आप देखने वाले हैं, उसे देखकर आप विचलित भी हो सकते हैं। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रूस की है। बताया जा रहा है कि एक महिला गहरी नींद में सो रही थी कि तभी उसके मुंह में 4 फुट का सांप घुस गया। तब तक उस महिला को इस बारे में कुछ भी नहीं पता चला। हालांकि, कुछ देर बाद उसे भयानक दर्द होने लगा और वह बेहोश हो गई। इस बीच महिला को तुरंत रूस के एक अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवाया गया। डॉक्टर की काफी मशक्कत के बाद महिला के मुंह से सांप को निकाल लिया गया। हालांकि हैरान करने वाली बात यह है कि मुंह से बाहर निकाले जाने के बाद भी सांप जिंदा मिला। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांप बाहर निकालते ही डॉक्टर पर भी हमला करने लगता है।
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को Fantastic Facts (Fascinating Facts) नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि इस महिला के मुंह से 4 फीट लंबा सांप निकाला गया है। जब वह सो रही थी तो सांप उसके मुंह में घुस गया। बता दें कि वीडियो को वायरल होने के बाद से अब तक इसे 17 लाख लोग देख चुके हैं, जबकि 40 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।