Viral Video : कम उम्र की दुल्हन देख खुश हुए 70 साल के चाचा, फिर जो हुआ सोच भी नहीं सकते
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बेमेल जोड़ी मंडप में बैठी हुई दिखाई दे रही है। जिसे देख कर हर कोई हैरान है।;
दुनिया में बहुत सी जोड़ियां देखने को मिलती है, कुछ परफेक्ट होती है, तो कुछ अतरंगी या तक की कुछ तो बेजोड़ होती हैं। आपने बहुत बार लोगों को ये कहते हुए सुना होगा कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। लेकिन इन दिनों कुछ ऐसी जोड़ियां वायरल हो रही हैं जिसमें भगवान को दोष देना शायद सही नहीं होगा।
आज के समय में दूल्हा और दुल्हन (Bride Groom) के बीच उम्र का फासला होना एक आम सी बात हो गई। लेकिन कुछ फासले तो इतने अजीबोगरीब (Weird) होते हैं जिन्हें देख कर आप एक पल को तो अपना माथा पकड़ लेंगे। ऐसा ही कुछ अब इस वीडियो में दिख रहा है, जिसे देख कर हर कोई सन्न रह गया है।
वायरल हो रही इस वीडियो (Viral Video) में जो सबसे हैरान करने वाली चीज है वो है दूल्हा दुल्हन की उम्र। इसे उम्र का तकाजा ही कहेंगे कि चाचाजी को 70 साल की उम्र में भी शादी करने का ख्याल आया। इंटरनेट की दुनिया में जिसने भी इस वीडियो को देखा वो बस स्तब्ध हो गया। दूल्हा काफी बुजुर्ग नजर आ रहा है।
उसकी उम्र करीब 70 साल होगी। लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि दुल्हन की उम्र काफी छोटी है और वो करीब 20 से 25 साल की ही होगी। लोग इस शादी को बेमेल बता रहे हैं। जैसे ही कैमरा मंडप की ओर जाता है 70 साल का दूल्हा चुपचाप बैठा हुआ है और दुल्हन काफी खुश दिख रही है।
बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_memes नाम एक एक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक बहुत से लोगों ने देख लिया है। वहीं लोगों ने वीडियो को लाइक करते हुए इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियां दी हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि जहर दे दो मुझे।