Viral Video : दुल्हन ने 'काला चश्मा' गाने पर किया धांसू डांस, देखते रह गए सभी मेहमान

सोशल मीडिया पर दुल्हन के डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो काला चश्मा गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही है।;

Update: 2022-11-27 06:47 GMT

भारतीय शादियों में अगर दूल्हा-दुल्हन का डांस (Bride-Groom Dance) नहीं देखने को मिले, तो वो शादी आजकल कुछ अधूरी सी लगती है। पहले के समय में तो सीधे बारात आती थी, फिर जयमाला हुआ करती थी और उसके बाद फेरे होते थे। परन्तु अब ट्रेंड काफी बदल चुका है। शादियों में बहुत सारे इवेंट्स आयोजित किए जाते हैं। सोशल मीडिया (Social Media) पर इससे जुड़े काफी वीडियो आपको देखने को मिल जाएंगे। जिसमें आपको देखने को मिलेगा कि पहले दूल्हा बारात लेकर आता है और वो डांस परफॉर्मेंस करते हुए स्टेज तक जाता है। इसके बाद दुल्हन की भी ब्राइडल एंट्री होती है। जिसमें वो भी नाचते हुए आती है। अब ऐसा ही एक वीडियो देखने को मिल रहा है। जिसमें दुल्हन ने अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ डांस परफॉर्मेंस किया है।

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि दुल्हन ने अपने दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ मिलकर लटके-झटके दिखाकर स्टेज पर आग लगा दी। वहीं सामने बैठे मेहमान भी दुल्हन का डांस परफॉर्मेंस देखकर हैरान रह गए। दुल्हन के शानदार डांस मूव्स किसी के भी दिन को बेहतर बनाने के लिए काफी है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पेस्टल शेड के लहंगे में सजी दुल्हन काला चश्मा गाने पर डांस कर रही है। सबसे पहले इस वीडियो को वैशाली यादव नाम की एक लड़की ने पोस्ट किया था।

उसके बाद इंस्टाग्राम पर इसे newbridedairies नाम के पेज ने दोबारा पोस्ट किया। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि आखिर तक वीडियो का इंतजार करें। वीडियो के ऊपर लिखा है कि पीओवी : मैं पहली बार में शर्मीली हूं, लेकिन फिर...। वीडियो को अब तक 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। जबकि बहुत से लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा कि मैं अभी भी इंतजार कर रहा हूं कि दुल्हन कब शर्माना बंद करेगी। वहीं एक अन्य ने लिखा कि प्यारा... शानदार।

Tags:    

Similar News