Viral Video : देवर भाभी की जोड़ी ने अपने डांस से लगाई स्टेज पर आग, वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर देवर भाभी के डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों डीजे पर अपने डांस से आग लगा रहे हैं।;

Update: 2022-10-26 12:31 GMT

आपने अक्सर शादियों (Wedding) में देवर भाभी की बेहतरीन डांस परफॉरमेंस तो देखी ही होगी। देवर भाभी का रिश्ता काफी अनोखा होता है, ये एक दूसरे के दोस्त भी होते हैं तो कभी इनके बीच भाई-बहन जैसा रिश्ता भी दिखाई देता है। अगर किसी की शादी में इनका डांस परफॉरमेंस ना हो तो वो शादी कुछ फीकी-फीकी सी लगती है।

आपने भी सोशल मीडिया (Social Media) पर देवर भाभी की जोड़ी के बहुत से डांस वीडियो देखे होंगे। अब एक बार फिर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें ये दोनों डीजे पर धूम मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 

वायरल हो रहे इस वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक खूबसूरत भाभी पीले, लाल और गोल्डन रंग के लहंगे में नजर आ रही हैं। वो अपने देवर के साथ डीजे पर जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रही है। भाभी देवर की जोड़ी के डांस (Devar Bhabhi Dance) स्ट्पेस लोगो को खूब पसंद आ रहे हैं।

भाभी जिस तरह से डांस (Dance) कर रही है, उसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है। लोग भाभी देवर की जोड़ी के डांस की तारीफ करते हुए रुक नहीं रहे हैं। जिसने भी इस डांस वीडियो को देखा वो बस देखता ही रह गया। भाभी देवर के इस डांस वीडियो को देखने के बाद आप भी इस पर झूमने को मजबूर हो जाएंगे।

Full View

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है। इन भाभी देवर की जोड़ी ने लोगों का दिल जीत लिया है। वायरल होने के बाद से अब तक इस वीडियो को बहुत से लोगों ने देख लिया है। इसके साथ ही बहुत से लोगों ने वीडियो को लाइक और इस पर कमेंट करते हुए भी नजर आएं हैं। आपको देवर भाभी की जोड़ी का ये डांस कैसा लगा हमें कमेंट करके जरुर बताएं।

Tags:    

Similar News