Viral Video : नशे में धुत ब्यॉयफ्रेंड के साथ गर्लफ्रेंड ने किया कुछ ऐसा, देखने वाले बोले- ऐसा पार्टनर...

एक लड़की नशे में धुत अपने ब्यॉयफ्रेंड के साथ कुछ ऐसा करती नजर आ रही है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं। इसका वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है।;

Update: 2023-01-17 07:22 GMT

अभी तक आपने सोशल मीडिया (social media) पर गर्लफ्रेंड और ब्यॉयफ्रेंड के लड़ाई-झगड़े, प्यार-मोहब्बत वाले तो बहुत से वीडियो देखे होंगे। इनमें से कुछ वीडियो तो ऐसे भी होंगे, जिनमें आपको लड़किया नशे में टल्ली रहती हुई और उनके ब्यॉयफ्रेंड उन्हें संभालते हुए नजर आएंगे। क्या आपने कभी ऐसा देखा है कि कोई लड़का नशे में हो और लड़की उसे संभाल रही हो। जी हां, अब सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल (viral video) हो रहा है, जिसमें एक लड़की का ब्यॉयफ्रेंड नशे में टल्ली हो चुका है। लड़की उसे कंधे पर ले जाते दिख रही है। ये वीडियो इन दिनों खूब चर्चा का विषय बना हुआ है।

नहीं की लोगों की परवाह

कपल का 11 सेकंड का यह वीडियो टिकटॉक (tiktok) पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो में घटना स्थल का जिक्र नहीं किया गया। हालांकि, ऐसा बताया जा रहा है कि यह वीडियो न्यू ईयर सेलिब्रेशन का है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के कुछ देर बाद ही यह वायरल हो गया। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़का शराब के नशे में पूरी तरह से टल्ली है। वहीं, उसके साथ में मौजूद लड़की उसे कंधे पर लादती है और आगे बढ़ने लग जाती है। वीडियो में जो जगह नजर आ रही है, वो काफी भीड़-भाड़ वाली लग रही है। जहां पर बहुत से लोग दिख रहे हैं। ये देखकर वहां मौजूद कुछ लोग हंसते रहते हैं, तो कुछ वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं। हालांकि, लड़की उनकी परवाह किए बिना अपने ब्वॉयफ्रेंड को पीठ पर उठाए चलती रहती है।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर लगातार कमेंट्स करते हुए नजर आ रहे हैं। इस कुछ सेकंड के वीडियो को अभी तक 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक यूजर ने कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि ऐसा पार्टनर मिलना मुश्किल है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि बेहद खूबसूरत और कीमती है यह लड़की। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि लड़की ने वहां पर किसी तरह का भी इमोशनल ड्रामा नहीं किया और न ही उसने कोई सीन क्रिएट किया, बल्कि बेहद अच्छी तरह मामले को हैंडल किया।

Tags:    

Similar News