Viral Video : शख्स ने Eiffel Tower के सामने डांस करके गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, लोगों ने कर दिया ट्रोल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को एफिल टॉवर के सामने प्रोपोज करता हुआ दिखाई दे रहा है।;

Update: 2022-10-19 05:09 GMT

जब कपल एक दूसरे से प्यार (Love) का इजहार करते हैं तो वो उसके लिए सबसे पहले बहुत सारी तैयारियां करते हैं। अपने इस खास पल को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए लोग मास्टरप्लान तक तैयार कर लेते हैं। ऐसे बहुत से प्यार का इजहार करने वाले वीडियो आपने सोशल मीडिया (Social Media) पर देखे होंगे। जिसमें आपको लोग तरह-तरह के तरीके आजमाते हुए दिखाई दे जाते हैं।

कपल के कुछ आईडिया तो लोगों को खूब पसंद आते हैं, तो वहीं कभी-कभी कुछ ऐसे आईडिया भी होते हैं जो लोगो को बुरे लग जाते हैं। जिसके चलते अक्सर कुछ कपल को ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। अब ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स Eiffel Tower के सामने शाहरुख के गाने पर थिरकते हुए अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रहा है।

इस वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को अनोखे अंदाज में शादी के लिए Eiffel Tower के सामने प्रपोज कर रहा है। वीडियो में आप आगे देख सकते हैं कि शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए रेड कारपेट के ऊपर शाहरुख खान के गाने 'कोई मिल गया' पर डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है।

शख्स के पीछे फूलों से मैरी मी लिखा हुआ है। लेकिन लोगों को उसका डांस स्टाइल बिल्कुल रास नहीं आया। वो शख्स अब सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है।

यह वीडियो कब का है इसका तो पता नहीं चल पाया है। लेकिन यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को ट्विटर पर सचिन टंडन नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को हजारों लोगो ने लाइक और रीट्वीट किया है। वीडियो पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोग शख्स को सपोर्ट कर रहे हैं। जबकि कुछ लोग ट्रोल कर रहे हैं

Tags:    

Similar News