Viral Video : मेट्रो में घुसने के लिए शख्स ने बनाई अनोखे अंदाज में जगह, लोग बोले- मजाक...
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स मेट्रो में चढ़ने के लिए कुछ ऐसा करता है जिसे देख कर हर कोई हैरान रह गया।;
सोशल मीडिया (Social Media) पर आपने अभी तक मुंबई की लोकल ट्रेन के बहुत से वीडियो देखे होंगे। जिसमें कोई अजीब तरह से चढ़ता हुआ नजर आता है, तो कोई उससे गिरता हुआ दिखाई देता है। लेकिन अब मुंबई की मेट्रो (Mumbai Metro) का एक वीडियो सामने आया है।
जो इस समय सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो रहा है। वैसे तो मुंबई के लोगों के लिए लोकल ट्रेन जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों में चढ़ना एक आम बात है। लेकिन अब वायरल हुए मेट्रो के इस वीडियो ने सबको हैरान कर दिया है। जिसमें के शख्स लोकल ट्रेन की तर्ज पर मेट्रो में घुसने की कोशिश करता है और सिर्फ इतनी ही नहीं वो कामयाब भी हो जाता है।
मुंबई (Mumbai) की भीड़-भाड़ वाली मेट्रो में एक शख्स के अंदर घुसने का पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हुई इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गुलाबी शर्ट पहने हुए एक शख्स मेट्रो के पैक्ड कोच में अपने लिए जगह बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखाई देता है।
ये शख्स मेट्रो (Metro) में कम जगह में भी खुद को एडजस्ट करते दिखता है। सबसे पहले तो यात्री को अंदर फिट होने में परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसके बाद वो कोच से बाहर निकल गया। हालांकि इसके तुरंत बाद जैसे ही गेट बंद होने से वाले होते हैं उससे कुछ सेकंड पहले ही वो शख्स भीड़-भाड़ वाली मेट्रो के अंदर सफलतापूर्वक घुस जाता है और अपने लिए रास्ता बना लेता है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को Gina Kholkar नाम के एक अकाउंट ने शेयर किया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि मोरल... 3 साल पहले। इस वीडियो को वायरल होने के बाद से अब तक बहुत से लोगों ने देख लिया है। वहीं वीडियो को लाइक करने के बाद अब इस पर कमेंट करते हुए नजर आएं हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा लोगों का मजाक बनाना बंद करो। यह मुंबईकरों की दिनचर्या है।