Viral Video : बाइक के पहिये में फंसा बंदर, वीडियो देख हैरान रह गए लोग, देखिये कैसे बची जान

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी से एक बंदर का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो बाइक के अगले पहिये में फंसा नजर आ रहा है। देखिये वायरल वीडियो...;

Update: 2022-11-09 11:34 GMT

सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन बंदरों से जुड़े कई वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, जिनमें वो कभी आतंक मचाते तो कभी लोगों से उनकी चीजे छीना-झपटी करते दिखाई देते हैं। वहीं बंदरों के कुछ ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं, जिनमें उनकी अजीबोगरीब क्यूट हरकतें लोगों का दिल जीत लेती हैं। अब ऐसा ही एक बंदर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो बुरी तरह से बाइक के पहिये में फंस गया है। वायरल हुई इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स के होश उड़ गए हैं।

ऐसा बताया जा रहा है कि वायरल हुआ यह वीडियो उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी का है। इस वीडियो में आप बंदर को बाइक के आगे वाले पहिये में फंसा हुआ देख सकते हैं। वीडियो देखने के बाद हर किसी के मन में ये सवाल है कि आखिर ऐसा हुआ तो हुआ कैसे। ऐसा कहा जा रहा है कि बाराबंकी के बदोसराय में एक लड़का बाइक लेकर जा रहा था। तभी वहां पर सड़क पार कर रहा बंदर (Monkey) अचानक से मोटरसाइकिल की चपेट में आ गया और बाइक के अगले पहिए में फंस गया।

ये देखते ही बाइक सवार ने तुरंत ब्रेक लगाई। इसके बाद वहां पर लोगों का हुजूम उमड़ गया। फिर उन्होंने मिलकर बड़ी सावधानी के साथ बंदर को पहिए से बाहर निकाला। बंदर को बाहर निकालने के लिए पहले मोटरसाइकिल का पहिया खोला गया। जैसे ही बंदर बाहर निकाला, वो वहां से भाग गया। हादसे में बाइक सवार और बंदर किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद हर किसी की हवाइयां उड़ गईं। इस पूरी घटना को आप इस वीडियो में भी देख सकते हैं कि कैसे बंदर बाइक में फंसा हुआ है। स्थानीय लोग बंदर को निकालने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वहीं कुछ लोग बाइक का अगला पहिया खोलते नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में बंदर को बाइक के पहिए से बाहर निकलते नहीं देखा जा सकता।

Tags:    

Similar News