Viral Video : हरियाणा में पंडित जी ने दुल्हन से दिलवाया ऐसा वचन, सुनकर हंस पड़े मेहमान

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें पंडित जी दुल्हन से ऐसा वचन लेने को कहते हैं, जिसे सुनते ही सब हंस पड़ते हैं।;

Update: 2022-12-26 05:44 GMT

शादी-ब्याह में तरह-तरह के रंग देखने को मिलते हैं, इन्हें हम कभी लाइव तो कभी सोशल मीडिया (social media) के जरिए देख लेते हैं। अभी तो कुछ समय के लिए शादी का सीजन बंद है। लेकिन शादी में सबसे ज्यादा दूल्हा-दुल्हन (dulha dulhan) का अंदाज लोगों को पसंद आता है। क्योंकि वो शादी में धमाकेदार एंट्री लेते दिखते हैं, तो कभी मंडप में ही मस्ती-मजाक शुरू कर देते हैं। अब फिर से सोशल मीडिया के जरिए एक विवाह का वीडियो सामने आया है, जिसमें पंडित जी दूल्हा और दुल्हन के साथ जमकर हंसी-ठिठोली करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पंडित जी दूल्हा-दुल्हन को शादी के वचन दिला रहे हैं। तभी वो कुछ ऐसा बोल देते हैं जिसे सुनकर हर किसी को हंसी आ जाती है।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो धमाल मचा रहा है। इस वायरल वीडियो (viral video) में देखा जा सकता है कि दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे हुए हैं। तभी पंडित जी हरियाणवी भाषा में बोलते हैं कि बेटा आठवां वचन भरो। इसी का जवाब देते हुए दूल्हा-दुल्हन हां बोलते हैं। फिर पंडित जी दुल्हन से कहते हैं कि Nangad पर रील नहीं बनावेगी। पंडित जी की ये बात सुनकर वहां बैठे सभी लोग हंसने लग जाते हैं। आपको बता दें कि Nangad हरियाणवी सॉन्ग है, जिसपर लोगों ने खूब रील बनाई थी। इस हरियाणवी गाने को लोगों ने खूब पसंद किया था।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को singersurenderromio नाम के एक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को अभी तक लाखों लोगों ने देख लिया है। वहीं बहुत से लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि कभी तो बोलेगी Nangad के ब्याह दी। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यो जमा बढ़िया काम कर दिया। एक तीसरे यूजर ने लिखा कि पंडित जी ने मौज करा दी।

Tags:    

Similar News