Viral Video : रानू मंडल ने लड़के संग बाइक पर बैठकर बनाया रोमांटिक वीडियो, लोग बोले- रानू को मिल गया...

सोशल मीडिया पर रानू मंडल का एक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक लड़के के साथ रोमांटिक गाना गाते नजर आ रही हैं। आप भी देखिये उनका यह रोमांटिक वीडियो...;

Update: 2022-12-27 07:02 GMT

रानू मंडल (Ranu Mandal) एक ऐसा नाम है, जिसे शायद ही कोई भुला होगा। वो सोशल मीडिया (social media) ही था, जिसने रानू मंडल को फर्श से अर्श तक पहुंचा दिया था। उनका एक वीडियो वायरल (viral video) हुआ था, जिसमें वो लता मंगेशकर का गाना गाते हुए नजर आ रही थी। बस उनका वो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और उसने रानू मंडल की किस्मत या यू कहें कि जिंदगी ही बदल दी। अब एक बार फिर से उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो एक लड़के के साथ बाइक पर बैठकर रोमाटिंक गाना गाती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो काफी सुर्खियां बटौर रहा है। सोशल मीडिया पर लोग रानू मंडल के इस नए अंदाज का खूब मजा ले रहे हैं।

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि रानू मंडल एक लड़के के साथ बाइक पर पीछे बैठी हुई नजर आ रही हैं। यहां पर रानू बिना मेकअप के नीले रंग की ड्रेस पहने हुए दिख रही हैं। बाइक पर बैठा लड़का सफेद टी-शर्ट के साथ हरे रंग चेक शर्ट और जींस में नजर आ रहा है। ये दोनों बाइक पर बैठकर कृष फिल्म के रोमांटिक गाने 'हमको ये लगता ही नहीं तुम दूर कही से आई हो' पर रील बना रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद अब लोग भड़क गए हैं। वहीं कुछ लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं और उनके बारे में अजीबोगरीब कमेंट कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को rohanyt779 ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा गया है कि आखिरकार रानू मंडल का ब्वॉयफ्रेंड मिल ही गया। वीडियो को अभी तक बहुत से लोग देख चुके हैं, वहीं बहुत से लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि रानू को मिल गया कानू। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ऊपर वाले से डरो, गरुड़ पुराण में इसके लिए अलग सजा है। तीसरे ने लिखा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है।

Tags:    

Similar News