कमजोर दिल वाले ना देखें ये Video, कंधे पर विशालकाय अजगर को लेकर मस्ती में घूम रहा ये शख्स
जे ब्रुअर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वे जानवरों के साथ दोस्तों की तरह खेलते-कूदते हैं। सांपों के साथ तो उनकी गहरी दोस्ती है।;
सोशल मीडिया (Social Media) पर आए दिन कुछ ना कुछ ट्रेंड करता रहता है। कब कौन सोशल मीडिया पर वायरल (Viral) हो जाए किसी को नहीं पता। इसी कड़ी में इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दरअसल इस वीडियो में एक आदमी अपने कंधें पर एक बड़े से सांप को लेकर चिड़ियाघर में घुसता दिखाई दे रहा है। ऐसा लगता है कि अजगर सबकुछ जानते हुए भी चुपचाप उसके कंधे पर लेटा हुआ है।
दुनिया में कई तरह के लोग हैं जिन्हें जानवरों के साथ खेलना अच्छा लगता है। इनमें तो कुछ लोग बड़े-बड़े जानवरों के साथ खेलते हुए नजर आते हैं भले ही ये उनकी नौकरी का हिस्सा हों लेकिन इनके चेहरों पर खौफ के बजाए प्यार नजर आता है। वहीं चिड़िया घर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
जे ब्रुअर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वे जानवरों के साथ दोस्तों की तरह खेलते-कूदते हैं। सांपों के साथ तो उनकी गहरी दोस्ती है। आए दिन वो कंधें पर विशालकाय सांपों को लेकर घूमते हैं।
बता दें कि वीडियो में दिखने वाला ये पीले रंग का अजगर लगभग 22 फीट का लंबा है। इसे देखकर अच्छा खासा इंसान डर जाए लेकिन जे ब्रुअर मजे उसे इस अजगर को कंधे पर लेटाकर घूम रहे हैं।