मंगल का वृष से मिथुन राशि में गोचर, अक्षय तृतीय पर चमकेगी इन तीन राशि के जातक की किस्मत, ये दो होंगे कंगाल

By - deepaksingh |6 May 2019 2:16 PM IST
मंगल ग्रह का गोचर 7 मई 2019 यानी मंगलवार के दिन सुबह 7:03 बजे वृष राशि से मिथुन राशि में हो रहा है और 22 जून 2019 यानी शनिवार को रात 11:21 तक इसी राशि में स्थित रहेंगें। वैदिक ज्योतिष के अनुसार मंगल एक शक्तिशाली ग्रह है। मंगल ग्रह ऊर्जा, शक्ति एवं पराक्रम का कारक माना जाता है। जातक की कुंडली में मंगल साहस और दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करता है। मंगल के शुभ प्रभावों से व्यक्ति साहसी और वीर होने के साथ-साथ पराक्रमी भी होता है। वहीं मंगल की कमजोर स्थिति इंसान के आत्मविश्वास को कमजोर करती है। मंगल का मिथुन राशि में गोचर करने पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं...
मकर राशि
मंगल का गोचर आपकी राशि से षष्टम भाव में होगा। इस समयावधि में कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलने के योग हैं। हालांकि इस दौरान आपको ऐसा कोई भी काम नहीं करना चाहिए जो गैर कानूनी है। गुस्से पर इस दौरान काबू रखने की जरूरत है। जहाँ पर आपको लगे कि वाद-विवाद की स्थिति बन रही है वहां से दूरी बना लें। ख़र्चों में वृद्धि हो सकती है। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए ज्यादा प्रयास करने होंगे, इस दौरान कुछ जातकों को काम के संबंध में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS