मंगल का वृष से मिथुन राशि में गोचर, अक्षय तृतीय पर चमकेगी इन तीन राशि के जातक की किस्मत, ये दो होंगे कंगाल

By - deepaksingh |6 May 2019 2:16 PM IST
मंगल ग्रह का गोचर 7 मई 2019 यानी मंगलवार के दिन सुबह 7:03 बजे वृष राशि से मिथुन राशि में हो रहा है और 22 जून 2019 यानी शनिवार को रात 11:21 तक इसी राशि में स्थित रहेंगें। वैदिक ज्योतिष के अनुसार मंगल एक शक्तिशाली ग्रह है। मंगल ग्रह ऊर्जा, शक्ति एवं पराक्रम का कारक माना जाता है। जातक की कुंडली में मंगल साहस और दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करता है। मंगल के शुभ प्रभावों से व्यक्ति साहसी और वीर होने के साथ-साथ पराक्रमी भी होता है। वहीं मंगल की कमजोर स्थिति इंसान के आत्मविश्वास को कमजोर करती है। मंगल का मिथुन राशि में गोचर करने पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं...
वृष राशि
पराक्रम का कारक ग्रह मंगल आपकी राशि से द्वितीय भाव में गोचर करेंगे। आर्थिक मामलों के लिए यह गोचर बहुत अच्छा रहेगा, धन संचित करने में आप सफल रहेंगे। अपनी वाणी पर इस दौरान आपको नियंत्रण रखना होगा और इस बात का भी ख्याल रखना होगा कि आप भावनाओं में बहकर किसी को अपशब्द न कहें। बच्चों को लेकर थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है उन्हें गलत संगति से बचाना चाहते हैं तो उनके साथ वक्त बिताएं।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS