मंगल का वृष से मिथुन राशि में गोचर, अक्षय तृतीय पर चमकेगी इन तीन राशि के जातक की किस्मत, ये दो होंगे कंगाल

By - deepaksingh |6 May 2019 2:16 PM IST
मंगल ग्रह का गोचर 7 मई 2019 यानी मंगलवार के दिन सुबह 7:03 बजे वृष राशि से मिथुन राशि में हो रहा है और 22 जून 2019 यानी शनिवार को रात 11:21 तक इसी राशि में स्थित रहेंगें। वैदिक ज्योतिष के अनुसार मंगल एक शक्तिशाली ग्रह है। मंगल ग्रह ऊर्जा, शक्ति एवं पराक्रम का कारक माना जाता है। जातक की कुंडली में मंगल साहस और दृढ़ संकल्प को प्रदर्शित करता है। मंगल के शुभ प्रभावों से व्यक्ति साहसी और वीर होने के साथ-साथ पराक्रमी भी होता है। वहीं मंगल की कमजोर स्थिति इंसान के आत्मविश्वास को कमजोर करती है। मंगल का मिथुन राशि में गोचर करने पर 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है आइए जानते हैं...
वृश्चिक राशि
आपके अष्टम भाव में मंगल ग्रह का गोचर हो रहा है। इस गोचर के दौरान आपको अपना ख्याल रखना होगा। शारीरिक कष्ट आपको इस दौरान हो सकते हैं, अगर आप संतुलित आहार करें तो आपकी कई तकलीफें दूर हो सकती हैं। हालांकि इस गोचर से आपको अप्रत्याशित लाभ होने की भी संभावना है। भाई-बहनों से कहासुनी की स्थिति बन सकती है। आपका जीवनसाथी किसी बात को लेकर आपसे झगड़ सकता है, आपको सलाह दी जाती है कि उनसे बहस करने से पहले यह जान लें कि वो किस बात को लेकर गुस्से में हैं।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS