Mercury Transit 2019 : बुध का राशि परिवर्तन, अशुभ परिणामों से बचने के लिए जानें बुध के राशि के अनुसार उपाय

By - deepaksingh |20 Jun 2019 5:04 PM IST
Mercury Transit 2019 Upay : बुध ग्रह का गोचर 21 जून 2019 यानी शुक्रवार रात 2 बजे मिथुन राशि से कर्क राशि में हो रहा है और 8 जुलाई 2010 को वक्री हो जाएंगे ।इसके बाद 30 जलाई 2019 यानी मंगलवार दोपहर 12:25 बजे तक वक्री अवस्था में पुन: मिथुन राशि में प्रवेश करेगा।बुध की ये चाल कुछ राशियों के लिए तो बहुत अच्छी है तो कुछ के लिए बहुत बुरी है।
मिथुन राशि के उपाय
बुध का गोचर मिथुन राशि के दूसरे भाव में हो रहा है। कुंडली के दूसरे भाव को धन भाव भी कहा जाता है। बुध का राशि परिवर्तन आपके धन में वृद्धि करेगा।। कुंडली का दूसरा भाव धन, कुटूंब और वाणी भाव भी कहलाता है। बुध का परिवर्तन आपके धन में वृद्धि करा सकता है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। आपकी भाषा शैली मधूर होगी। इस समय आप अपनी बातों से दूसरों को आकर्षित करने में सफल होंगे। पारिवार में अगर किसी की सेहत खराब थी तो इस गोचर काल में उसकी सेहत ठीक हो जाएगी। उपाय के रूप मेंआप विशेष लाभ के लिए भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें चंदन चढ़ाएँ।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS