Mercury Transit 2019 : बुद्ध का परिवर्तन, नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए जानें बुद्ध का राशि के अनुसार उपाय

By - deepaksingh |17 May 2019 3:10 PM IST
बुध ग्रह का गोचर 18 मई 2019 यानी शनिवार के दिन रात 11:25 बजे मेष राशि से वृष राशि में हो रहा है और 2 जून 2019 यानी रविवार को सुबह 12:08 तक इसी राशि में स्थित रहेंगें। बुध को ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। बुध को विशेष रूप से व्यापार का कारक माना जाता है। बुध को धन का कारक भी माना जाता है। रिश्तों की बात करें तो बुध को बुआ और बेटी का कारक माना जाता है ।बुध का वृषभ राशि में गोचर करने पर 12 राशियों के लिए उपाय आइए जानते हैं...
वृषभ राशि के उपाय
वृष राशि वालों के लिए बुध का गोचर उनके लग्न भाव में हो रहा है। कुंडली में पहले भाव से शरीर का विचार किया जाता है। बुध का परिवर्तन वृष राशि वालों के लिए के व्यक्तिव में एक अलग ही प्रकार का आकर्षण लाएगा। आप इस समय ज्यादा चौकन्ने हो जाएंगे। अपनी वाणी और ज्ञान से आप किसी भी समस्या का आसानी से सामना कर सकेंगें। बुध के इस परिवर्तन के कारण आपका स्वाभाव काफी मधूर हो जाएगा। शादीशुदा लोगों के लिए गोचर काफी लाभदायक है। उपाय के तौर पर आप अपनी कनिष्ठ उंगली में पन्ना धारण कर सकते हैं।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS