Happy Eid 2019 : ईद के दिन आप भी शेयर करें ये खास ईद वॉलपेपर्स, बढ़ेगा प्यार और भाईचारा

आज भारत और अन्य देशों में ईद (Happy Eid 2019) का त्योहार बड़ी धूम-धाम और प्यार मोहब्बत से मनाया जा रहा है। ईद के त्योहार को ईद-उल-फितर (Eid Ul Fitr) के नाम से भी जाना जाता है। ईद का त्योहार समाज़ में आपसी भाईचारे और प्यार मोहब्बत को फैलाने का संदेश देते हैं। लोग मस्जिद में जाकर सुबह सबसे पहले नवाज़ अदा करते हैं और सच्चे मन से अल्लाह को याद करते हैं। इस्लाम धर्म के अनुसार, ईद को पहली बार पैगंबर मुहम्मद की जंग-ए-बद के जीतने के बाद मनाया गया था।
वहीं, ईद की नवाज़ से पहले लोग जकात (दान) देते हैं और यह अल्लाह को खुश करने के लिए किया जाता है। साथ ही सभी मुसलमान ध्यान रखते हैं कि पूरे वर्ष ऐसे काम किए जाने चाहिए, जिससे अल्लाह उनसे कभी नाराज़ ना हो। ईद के दिन लोग एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर और गले लगकर शुभकामनाएं देते हैं।
इसके साथ ही लोग सोशल मीडिया पर भी अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ ईद फोटो, ईद वीडियो, ईद कोट्स और ईद शायरी शेयर करके शुभकामनाएं देते हैं। ईद के खास अवसर पर हम आपके लिए स्पेशल ईद वॉलपेपर्स लेकर आए हैं। जिनको आप अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ शेयर कर सेलिब्रेट कर सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS