International Yoga Day 2019 Photos : आईटीबीपी के जवानों ने किया माइनस 10 डिग्री सेल्सियस में योग

International Yoga Day 2019 Photos : आईटीबीपी के जवानों ने किया माइनस 10 डिग्री सेल्सियस में योग
X
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह देखा गया। देश का चाहे पठारी इलाका हो या पर्वतीय हर जगह योग को लेकर लोग सजग दिखे। हिमाचल प्रदेश के सबसे ऊचे रोहतांग दर्रे पर बर्फ के बीच 10 डिग्री तापमान में आईटीबीपी के जवानों ने योग किया।

देश के अन्य हिस्सों के साथ हिमाचल प्रदेश में भी योग दिवस को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिमला के साथ रिज मैदान, मनाली, और धर्मशाला के साथ समुद्रतल से करीब 13050 फिट की ऊंचाई पर स्थित रोहतांग दर्रे पर भी योग किया गया।

माइनस 10 डिग्री सेल्सियस में आईटीबीपी जवानों को सुबह 6 बजे आईटीबीपी बबेली के सहायक सेनानी रवि शर्मा ने योग सिखाया। कांमाडेंट कुशल कुमार ने बताया था कि केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा जारी निर्देश के बाद आईटीबीपी के जवानों ने ब्यास नदी के किनारे योगाभ्यास किया।

अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनियाभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार झारखंड की राजधानी रांची में योग किया, अमित शाह ने योग के लिए रोहतक चुना तो वहीं योग गुरू बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणनवीस के साथ योग किया।

आगे की स्लाइड्स में देखिये सबसे शानदार Yoga Day Photos ...

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

  • 1
  • 2
  • ...
  • 9
  • 10

  • Next Story