जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक लोकसभा में भी पास, पक्ष में 370 और विरोध में 70 वोट पड़े

जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक लोकसभा में भी पास, पक्ष में 370 और विरोध में 70 वोट पड़े
X
सोमवार को जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर दिया गया, मंगलवार को मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 राज्यसभा के बाद लोकसभा में पेश किया, बिल पेश होने के बाद सदन में जमकर बहस हुई। इस विधेयक पर के समर्थन में लोकसभा में 370 वोट पड़े वहीं 70 सांसदों ने इसके विरोध में वोट किया। सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

सोमवार को जम्मू कश्मीर से धारा 370 को खत्म कर दिया गया, मंगलवार को मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 राज्यसभा के बाद लोकसभा में पेश किया, बिल पेश होने के बाद सदन में जमकर बहस हुई। इस विधेयक पर के समर्थन में लोकसभा में 370 वोट पड़े वहीं 70 सांसदों ने इसके विरोध में वोट किया। सदन को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। जम्मू कश्मीर में आरक्षण विधेयक को वापस ले लिया गया है। बता दें कि राज्यसभा में इस विधेयक को मंजूरी मिल गई थी बिल के पक्ष में 125 वोट पड़े थे जबकि विपक्ष में 61 वोट पड़े थे।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Live Updates

  • 6 Aug 2019 2:20 PM IST

    भाजपा सांसद प्रह्लाद जोशी ने कहा कि जब देश जश्न मना रहा है, कांग्रेस पाकिस्तान की आवाज में बोल रही है। पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक बयान में कहा गया है कि यह एक काला दिन है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह एक काला दिन है। इसका क्या मतलब है? पाक का कहना है कि यह एक काला दिन है और आप उनसे जुड़ रहे हैं?


  • 6 Aug 2019 12:15 PM IST

    सदन में मनीष तिवारी ने कहा कि  पिछले 70 सालों में, कई बार हमने मांग की कि केंद्र शासित प्रदेशों को राज्यों में परिवर्तित किया जाए। लेकिन यह शायद इतिहास में पहली बार है कि किसी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश में परिवर्तित किया गया है। संघीय ढांचे के लिए इससे बड़ा झटका नहीं हो सकता।  


  • 6 Aug 2019 12:13 PM IST

    सदन में चर्चा के दौरान डीएमकी सांसद दयानिधि मारन ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला इस सदन से गायब हैं। उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। हमारी कोई इंटिमेशन नहीं है। आपको एक अध्यक्ष के रूप में सदस्यों की सुरक्षा करनी चाहिए।  


  • 6 Aug 2019 12:11 PM IST

    मनीष तिवारी ने आगे कहा कि आप कल अनुच्छेद 371 को निरस्त कर सकते हैं? उत्तर पूर्वी राज्यों में राष्ट्रपति शासन लागू करने और संसद में उनकी विधानसभाओं के अधिकारों का उपयोग करके, आप अनुच्छेद 371 को भी हटा सकते हैं। आप देश में किस तरह की संवैधानिक मिसाल कायम कर रहे हैं? यूपीए सरकार ने कभी असंवैधानिक काम नहीं किया। 


  • 6 Aug 2019 12:08 PM IST

    लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि भारतीय संविधान में केवल धारा 370 नहीं है। इसमें अनुच्छेद 371 A भी है। वो नागालैंड, असम, मणिपुर, आंध्र, सिक्किम आदि को विशेष अधिकार प्रदान करते हैं। आज जब आप धारा 370 को समाप्त कर रहे हैं, तो आप इन राज्यों को क्या संदेश भेज रहे हैं। 


  • 6 Aug 2019 12:05 PM IST

    मनीष तिवारी को गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पहले कांग्रेस से पूछ तो लें कि वो धारा  370 के पक्ष में हैं या नहीं, उसके बाद सदन में तिवारी ने कहा कि विधानसभा की मंजूरी के बिना धारा 370 नहीं हटाना चाहिए। 


  • 6 Aug 2019 11:54 AM IST

    कांग्रेस ने कहा कि आज जो संसद में हो रहा है वो असंवैधानिक है। लेकिन यूपीए सरकार ने कभी असंवैधानिक काम नहीं किया।

  • 6 Aug 2019 11:46 AM IST

    लोकसभा में मनीष तिवारी ने कहा कि जम्मू कश्मीर की रक्षा भारत सरकार ने की थी । जम्मू कश्मीर के विलय और रक्षा नेहरू सरकार ने की थी।  विलय के बाद जम्मू कश्मीर को एक नया संविधान मिला।

  • 6 Aug 2019 11:43 AM IST

    लोकसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कश्मीर के इतिहास के बारे में सदन को अवगत करवाया। कैसे जम्मू कश्मीर भारत के साथ जोड़ा। जम्मू कश्मीर के विलय पर कहा कि महाराजा हरि सिंह ने भारत सरकार के मदद मांगी और उसी दौरान दोनों देशों के बीच संधि हुई। पंडित नेहरू ने ही पाकिस्तान के कबिलियों और पाक सेना से लड़ें। 

  • 6 Aug 2019 11:43 AM IST

    लोकसभा में चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कश्मीर के इतिहास के बारे में सदन को अवगत करवाया। कैसे जम्मू कश्मीर भारत के साथ जोड़ा। जम्मू कश्मीर के विलय पर कहा कि महाराजा हरि सिंह ने भारत सरकार के मदद मांगी और उसी दौरान दोनों देशों के बीच संधि हुई। पंडित नेहरू ने ही पाकिस्तान के कबिलियों और पाक सेना से लड़ें। 

Tags

Next Story