Independence Day 2019 : यहां पढ़ें पीएम मोदी का पूरा भाषण

देश में आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी एक बार फिर लालकिले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया है। यह छठा मौका है जब पीएम मोदी ने लालकिले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया और भाषण दिया। बता दे कि दूसरी बार नई सरकार बनने के बाद लालकिले से नरेंद्र मोदी का यह पहला भाषण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 92 मिनट के भाषण में अनुच्छेद 370, ट्रिपल तलाक का जिक्र करते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अब हर देशवासी कह सकता है - One Nation, One Constitution, हम सरदार पटेल जी के एक भारत-श्रेष्ठ भारत के सपने को चरितार्थ करने में लगे हुए हैं। इस समय देशभर में आजादी का जश्न है और आजादी के लिए लड़े दीवानों की याद में देशभक्ति के नारे गूंज रहे हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
Live Updates
- 15 Aug 2019 9:40 AM IST
पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह पॉलीथीन का इस्तेमाल ना करें, आप थैले का इस्तेमाल करें, और दुकानदारों से भी ऐसा ही करने को कहा है। पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप दुनिया घूमने जाते हैं लेकिन अब तय करें कि 2022 से पहले अपने देश की 15 टूरिस्ट जगह पर जाएंगे। आप जब अपने देश में घूमेंगे तो दुनिया को खूबसूरती बता पाएंगे। उन्होंने किसानों से भी केमिकल फर्टिलाइजर को कम करने की अपील की है। पीएम मोदी अपने भाषण को समाप्त करने के बाद स्कूली बच्चों से मिले और इसके बाद लाल किले से रवाना हो गए।
- 15 Aug 2019 9:39 AM IST
हमें लकी कल के लिए लोकल प्रोडक्ट पर बल देना है, सुहाने कल के लिए लोकल, उज्जवल कल के लिए लोकल। जो गांव में बनता है पहले उसकी प्राथमिकता, वहां नहीं है तो तहसील में, उसके बाद जिले में और वहां भी न मिले तो राज्य में और मैं मानता हूं कि उसके बाहर हमे जाना नहीं पड़ेगा। हमें डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देना चाहिए। आज भी जब हम गांव में जाते हैं तो वहां दुकानों पर बोर्ड लगा होता है कि आज नकद, कल उधार। मैं देशवासियों से कहूंगा कि अब इसकी जगह “डिजिटल पेमेंट को हां, नकद को ना का बोर्ड हमे लगाना चाहिए। हम जानते हैं कि हमारे लक्ष्य हिमालय जितने ही ऊंचे हैं, हमारे सपने अनगिनत-असंख्य तारों से भी ज्यादा हैं। लेकिन हम ये भी जानते हैं कि हमारे हौंसलों की उड़ान के आगे आसमान भी कुछ नहीं है। हमारा सामर्थ्य हिन्द महासागर जितना अथाह है, हमारी कोशिशें गंगा की धारा जितनी पवित्र हैं, निरंतर हैं। और सबसे बड़ी बात, हमारे मूल्यों के पीछे हजारों वर्ष पुरानी संस्कृति की प्रेरणा है: पीएम मोदी
- 15 Aug 2019 9:24 AM IST
हम वेल्थ क्रिएटर को आशंका से नहीं देख सकते। आवश्यकता है कि वेल्थ क्रिएट करने वालों का देश में सम्मान हो। वेल्थ क्रिएट नहीं होगी तो वेल्थ डिस्ट्रीब्यूट नहीं होगी। वेल्थ डिस्ट्रीब्यूट नहीं होगी तो गरीब आदमी का भला नहीं हो सकेगा, उन्होंने आगे कहा कि तीनों सेनाओं (जल, थल और नभ) में तालमेल को बढ़ाने के लिए अब उनका एक सेनापति बनाया जाएगा। जिसे 'चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ' (CDS) कहा जाएगा: पीएम मोदी
- 15 Aug 2019 9:19 AM IST
आज दुनिया के किसी ना किसी भाग में मौत का साया मंडरा रहा है, आतंकवाद के विरुद्ध वैश्विक परिदृश्य में भारत मूकदर्शक नहीं बना रहेगा। आतंकवाद को एक्सपोर्ट करने वालों को दुनिया के सामने उनके सही स्वरुप में पेश करने के लिए भी भारत अपनी भूमिका निभाता रहेगा: पीएम मोदी
- 15 Aug 2019 9:19 AM IST
5 ट्रिलियन इकोनॉमी का हमने सपना संजोया है। कुछ लोगों को ये मुश्किल लगाता है, लेकिन मुश्किल लक्ष्य नहीं रखेंगे तो देश आगे कैसे बढ़ेगा। मुश्किल चुनौतियों को नहीं उठाएंगे तो चलने का मिजाज कैसे बनेगा: पीएम मोदी
- 15 Aug 2019 9:18 AM IST
पहले जो व्यक्ति बस स्टेशन की मांग करता था, आज वह पूछता है कि साहब, हवाई अड्डा कब आएगा। आज देश की सोच बदल गई है। पहले गांव में पक्की सड़क की मांग होती थी और आज लोग पूछते हैं कि सड़क 4 लेन बनेगी या 6 लेन वाली। आकांक्षी भारत के लिए ये बहुत बड़ी बात है: पीएम मोदी
- 15 Aug 2019 9:18 AM IST
हमने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में बहुत सफलता प्राप्त की है। ये तो एक पड़ाव है, मेरी मंजिल है ईज ऑफ लिविंग। सामान्य मावनी को सरकारी काम के लिए कोई मशक्कत न करनी पड़े, उसके हक का उसे आसानी से प्राप्त हो, इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं: पीएम मोदी
- 15 Aug 2019 9:18 AM IST
आज देश में 21वीं सदी की आवश्यकता के अनुसार आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण हो रहा है। देश के इंफ्रास्ट्रक्चर पर 100 लाख करोड़ रुपए का निवेश करने का फैसला किया गया है: पीएम मोदी
- 15 Aug 2019 9:18 AM IST
हमारे यहां जो जनसंख्या विस्फोट हो रहा है, ये आने वाली पीढ़ी के लिए संकट पैदा करता है। लेकिन ये भी मानना होगा कि देश में एक जागरूक वर्ग भी है जो इस बात को अच्छे से समझता है। ये लोग अभिनंदन के पात्र हैं। ये लोग एक तरह से देश भक्ति का ही प्रदर्शन करते हैं: पीएम मोदी
- 15 Aug 2019 9:18 AM IST
गत 5 वर्ष में हमारी सरकार ने रोजाना एक कानून को खत्म किया था, करीब 1450 कानून ख़त्म किए गए। ताकि लोगों पर से बोझ कम हो सके, इस सरकार के 10 हफ्तों में भी 60 कानूनों को खत्म किया जा चुका है: पीएम मोदी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS