Independence Day 2019 : यहां पढ़ें पीएम मोदी का पूरा भाषण

Independence Day 2019 : यहां पढ़ें पीएम मोदी का पूरा भाषण
X
देश में आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी एक बार फिर लालकिले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया है। यह छठा मौका है जब पीएम मोदी ने लालकिले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया है और भाषण दिया।

देश में आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी एक बार फिर लालकिले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया है। यह छठा मौका है जब पीएम मोदी ने लालकिले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया और भाषण दिया। बता दे कि दूसरी बार नई सरकार बनने के बाद लालकिले से नरेंद्र मोदी का यह पहला भाषण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 92 मिनट के भाषण में अनुच्छेद 370, ट्रिपल तलाक का जिक्र करते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अब हर देशवासी कह सकता है - One Nation, One Constitution, हम सरदार पटेल जी के एक भारत-श्रेष्ठ भारत के सपने को चरितार्थ करने में लगे हुए हैं। इस समय देशभर में आजादी का जश्न है और आजादी के लिए लड़े दीवानों की याद में देशभक्ति के नारे गूंज रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Live Updates

  • 15 Aug 2019 9:18 AM IST

    क्या आजादी के इतने साल बाद हम सामान्य नागरिक के जीवन से सरकार के दखल को खत्म नहीं कर सकते? आजाद भारत का मेरा मतलब है कि धीरे-धीरे सरकारें लोगों की जिंदगी से बाहर आएं और लोग अपनी जिंदगी जीने के लिए, अपने निर्णय करने लिए आजाद हों: पीएम मोदी 

  • 15 Aug 2019 9:18 AM IST

    जिस तरह देशवासियों ने स्वच्छता के लिए अभियान चलाया, अब समय आ गया है कि पानी को बचाने के लिए भी कुछ ऐसा ही किया जाए। पानी को बचाने के लिए हमें 4 गुना रफ्तार से काम करना होगा: पीएम मोदी 

  • 15 Aug 2019 9:17 AM IST

    भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद ने देश का नुकसान किया है। इसे व्यवस्था से निकालने के लिए हम लगातार प्रयास करते रहे हैं। हमें इसमें सफलता भी मिली है, लेकिन ये बीमारी इतनी फैली है कि इसके लिए हर स्तर पर निरंतर प्रयास करना होगा: पीएम मोदी 

  • 15 Aug 2019 9:17 AM IST

    हमारे यहां जो जनसंख्या विस्फोट हो रहा है, ये आने वाली पीढ़ी के लिए अनेक संकट पैदा करता है। लेकिन ये भी मानना होगा कि देश में एक जागरूक वर्ग भी है जो इस बात को अच्छे से समझता है: पीएम मोदी

  • 15 Aug 2019 9:17 AM IST

    हर घर में जल पहुंचाने के लिए, पीने का शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए आज मैं लाल किले से घोषित करता हूं कि आने वाले दिनों में हम जल-जीवन मिशन को लेकर आगे बढ़ेंगे। आने वाले दिनों में इसके लिए साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा रकम खर्च की जाएगी: पीएम मोदी 

  • 15 Aug 2019 9:17 AM IST

    हम समस्याओं को टालते भी नहीं और पालते भी नहीं हैं। जो काम पिछले 70 साल में नहीं हुए, वो नई सरकार बनने के बाद 70 दिन के भीतर ही हो रहे हैं। अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाने का काम संसद के दोनों सदनों ने दो तिहाई बहुमत से पास करके कर दिया: पीएम मोदी 

  • 15 Aug 2019 9:17 AM IST

    जीएसटी के माध्यम से हमने वन नेशन-वन टैक्स के सपने को पूरा किया, ऊर्जा के क्षेत्र में वन नेशन-वन ग्रिड को भी पार किया। वन नेशन-वन मोबिलिटी कार्ड की व्यवस्था को हमने विकसित किया। अब देश में व्यापक रूप से चर्चा हो रही है कि एक देश-एक साथ चुनाव: पीएम मोदी 

  • 15 Aug 2019 9:17 AM IST

    जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सुख-समृद्धि और शांति के लिए भारत के लिए प्रेरक बन सकता है और भारत की विकास यात्रा में बहुत बड़ा योगदान दे सकता है: पीएम मोदी 

  • 15 Aug 2019 8:39 AM IST

    अगर अनुच्छेद 370 इतना ही महत्वपूर्ण था तो 70 साल तक भारी बहुमत के बाद भी पूरानी सरकारों ने उसे स्थाई क्यों नहीं किया। लेकिन आप भी जानते थे ये सही नहीं है, पर इसे हटाने की आपको हिम्मत नहीं थी। मेरे लिए देश का भविष्य ही सब कुछ है, राजनीतिक भविष्य कुछ नहीं: पीएम मोदी

  • 15 Aug 2019 8:39 AM IST

    अनुच्छेद 370 के कारण घाटी के लोगों को कई सुविधाओं का फायदा नहीं मिल पा रहा था। वहां पर भ्रष्टाचार और अलगाववाद ने अपने पैर जमा लिए थे।

    वहां के दलितों, गुर्जर समेत अन्य लोगों को उनके अधिकार नहीं मिल पा रहे थे जो अब उन्हें मिलने वाले हैं: पीएम मोदी

Tags

Next Story