Independence Day 2019 : यहां पढ़ें पीएम मोदी का पूरा भाषण

Independence Day 2019 : यहां पढ़ें पीएम मोदी का पूरा भाषण
X
देश में आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी एक बार फिर लालकिले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया है। यह छठा मौका है जब पीएम मोदी ने लालकिले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया है और भाषण दिया।

देश में आज 73वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी एक बार फिर लालकिले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया है। यह छठा मौका है जब पीएम मोदी ने लालकिले के प्राचीर पर तिरंगा फहराया और भाषण दिया। बता दे कि दूसरी बार नई सरकार बनने के बाद लालकिले से नरेंद्र मोदी का यह पहला भाषण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 92 मिनट के भाषण में अनुच्छेद 370, ट्रिपल तलाक का जिक्र करते हुए विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अब हर देशवासी कह सकता है - One Nation, One Constitution, हम सरदार पटेल जी के एक भारत-श्रेष्ठ भारत के सपने को चरितार्थ करने में लगे हुए हैं। इस समय देशभर में आजादी का जश्न है और आजादी के लिए लड़े दीवानों की याद में देशभक्ति के नारे गूंज रहे हैं।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Live Updates

  • 15 Aug 2019 8:02 AM IST

    जैसा कि हम आज स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, मैं उन सभी बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन लगा दिया : पीएम मोदी 

  • 15 Aug 2019 8:00 AM IST

    मैं अपने सभी भाइयों और बहनों को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई देता हूं। प्यार का यह त्योहार हमारी सभी आकांक्षाओं को पूरा करे: पीएम मोदी

  • 15 Aug 2019 7:59 AM IST

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से देश को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों, स्वतंत्रता दिवस के इस पवित्र दिवस पर सभी देशवासियों को अनेक-अनेक शुभकामनाएं। 

  • 15 Aug 2019 7:59 AM IST

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले से अपने दूसरे कार्यकाल का पहला भाषण दे रहे हैं।

  • 15 Aug 2019 7:54 AM IST

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर पर छठी बार तिरंगा फहरा दिया है। कुछ ही देर में देश को संबोधित करेंगे। 

  • 15 Aug 2019 7:53 AM IST

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लालकिला पहुंचे और सलामी का निरीक्षण किया। कुछ ही देर में तिरंगा फहराएंगे।

  • 15 Aug 2019 7:52 AM IST

    लालकिले पर तिरंगा फहराने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

  • 15 Aug 2019 7:50 AM IST

    गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर देश को 73वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि हमारे स्वतंत्र भारत की नींव में असंख्य राष्ट्रभक्तों और महापुरुषों का त्याग व समर्पण समाहित है। इस महापर्व पर देश की स्वाधीनता के लिए अपना अमूल्य योगदान देने वाले सभी सेनानियों को कोटि-कोटि वंदन और अपने साहस व शौर्य से देश की सुरक्षा में समर्पित सभी वीर सैनिकों को नमन।

    मोदी जी के नेतृत्व में आज हमारा देश शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और बुनियादी ढांचे जैसे सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व गति से बढ़ रहा है। इस स्वतंत्रता दिवस पर आईये हम सभी देशवासी राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन कर मोदी जी के नये भारत के संकल्प को साकार करने में भागीदार बने।

  • 15 Aug 2019 7:50 AM IST

    दिल्ली के लालकिले पर मेहमानों का पहुंचना शुरू हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला, गृहमंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण और अन्य कई देशों को राजनयिक और कई मंत्री और सांसद लालकिले पर पहुंच गए हैं। वहीं पीएम मोदी भी थोड़ी देर में लाल किले पर पहुंचे वाले हैं।  

  • 15 Aug 2019 7:48 AM IST

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

Tags

Next Story