युवराज सिंह की जिंदगी से जुड़ी ये हैं सबसे ज्यादा चर्चित Controversies, Dhoni से नोकझोंक, घोटाले और भाभी से हिंसा में रहा नाम

युवराज सिंह (Yuvraj Singh) किसी न किसी कारण से चर्चित विवाद के कारण सुर्खियों में रहते हैं। बीते रविवार को अनुसूचित जाति को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में युवराज सिंह को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पूछताछ के बाद युवराज सिंह को अंतरिम जमानत पर रिहा भी कर दिया गया। दरअसल, पिछले साल लॉकडाउन के समय युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने क्रिकेटर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से इंस्टाग्राम पर साथ बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने बात करते हुए भारतीय खिलाड़ी यजुवेंद्र चहल के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद, युवराज के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। युवराज का करियर हमेशा से ही उतार-चढ़ाव भरा रहा है। लेकिन विवादों से साथ उनका पुराना नाता था।
युवराज के खिलाफ घरेलू हिंसा का आरोप
युवराज सिंह की भाभी आकांक्षा ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इस वजह से उन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। साथ ही घरेलू हिंसा के आरोप में मां शबनम सिंह और भाई शामिल थे। आकांक्षा शर्मा की शादी युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह के साथ हुई थी।
धोनी विवाद
युवराज के पिता योगराज सिंह ने धोनी (MS Dhoni)पर कई बार गंभीर आरोप लगाये थे। युवराज सिंह (Yuvraj Singh) को टीम में जगह नहीं मिल पाने को लेकर उन्होंने धोनी को जिम्मेदार बताया था। हालांकि इस मामले में उन्होंने पिता के बयान पर सफाई देते हुए कहा था कि वह उनके इस बयान से इत्तेफाक नहीं रखते हैं।
फ्रेंडशिप डे पर किया शेयर वीडियो
युवराज सिंह ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर एक वीडियो शेयर करते हुए। उन्होंने सभी टीम मैट की फोटो डाली थी लेकिन महेन्द्र सिंह धोनी का फोटो नहीं लगाया था जिस कारण से वो सोशल मीडिया में जमकर ट्रोल हुए थे।
एंड्रयू फ्लिंटॉफ से मैदान पर झगड़ा
युवराज और एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बीच 2007 वर्ल्ड टी-20 के दौरान विवाद हुआ था। टीम इंडिया जब बैटिंग कर रही थी, उस दौरान फ्लिंटॉफ का उनसे झगड़ा हो गया था। इसके बाद युवी फ्लिंटॉफ की और बल्ला लेकर बढे़ थे। बाद में धोनी और अंपायरों ने उन्हें समझाया था। इस झगड़ा के बाद अगले ही ओवर में युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ही ओवर में 6 छक्के जड़कर नया रिकॉर्ड अपने नाम रच दिया साथ ही उन्हें सिक्सर किंग कहा जाने लगा था।
पर्ल ग्रुप घोटाले में आया था नाम
45 हजार करोड़ रुपये के पर्ल ग्रुप घोटाले में भी युवराज सिंह का नाम आ चुका है। हालांकि, युवी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ऐसी किसी भी बात से इंकार कर दिया था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS