02 August 2022 राशिफल: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें मंगलवार का राशिफल (Today Horoscope)

  • राशि के अनुसार जानें, कैसा रहने वाला है आपका ये दिन
  • जानें, आज आपको क्या मिलने वाला है।
;

Update: 2022-08-01 10:34 GMT

02 August 2022: आज का राशिफल (Aaj ka Rashifal) आज के दिन सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और मंगलवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...

टिप्स ऑफ दी डे (Tips Of The Day)

आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है।

आज का पंचांग

नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी, हस्त

करण: बव, बालव, कौलव

योग : शिव, सिद्ध

सूर्योदय : 05:43 AM

सूर्यास्त : 07:12 PM

मेष

जमीन खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। देनदारी कम होगी।

शुभ अंक : 03

शुभ रंग  : लाल

उपाय: सूर्यदेव को लाल पुष्प अर्पित करें।

वृषभ

 यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 

शुभ अंक : 03

शुभ रंग : हरा

उपाय: हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें।

मिथुन

व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।

शुभ अंक : 06

शुभ रंग : बैंगनी

उपाय  :बजरंग बाण का पाठ करें।

कर्क

चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेमी को उपहार देना पड़ सकता है। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि तथा सम्मान में वृद्धि होगी।

शुभ अंक : 09

शुभ रंग : धानी

उपाय: जीवनसाथी को चांदी भेंट करें।

सिंह

हानि होगी। राजभय रहेगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। सही काम का भी विरोध हो सकता है।

शुभ अंक: 06

शुभ रंग : केसरिया

उपाय : सूर्यदेव को लाल चंदन अर्पित करें।

कन्या

कारोबारी यात्रा सफल रहेगी। रोजगार की प्राप्ति होगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। 

शुभ अंक : 06

शुभ रंग : हरा

उपाय : हरे वस्त्र का दान करें।

तुला

पुराना रोग उभर सकता है। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। यश बढ़ेगा।

शुभ अंक : 08

शुभ रंग : लेमन

उपाय : बजरंग बाण का पाठ करें।

वृश्चिक

लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। फालतू की बातों पर ध्यान न दें। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी।

शुभ अंक : 04

शुभ रंग  : हल्का हरा

उपाय : सुन्दरकाण्ड का पाठ करें।

धनु 

आय में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। जल्दबाजी न करें।

शुभ अंक : 04

शुभ रंग : नारंगी

उपाय: तुलसी जी की सेवा करें।

मकर

कानूनी अड़चन दूर होगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। कुसंगति से बचें। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। थकान रहेगी।

शुभ अंक : 03

शुभ रंग : लाल

उपाय: महादेव का अभिषेक करें।

कुंभ

फालतू खर्च होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी। शत्रुभय रहेगा।

शुभ अंक : 02

शुभ रंग : गहरा लाल

उपाय: तुलसी के पास दीया जलाएं।

मीन

आज प्रेम-प्रसंग से दूर रहें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। शत्रु पस्त होंगे। विवाद में न पड़ें।

शुभ अंक : 06

शुभ रंग : हरा

उपाय:  सूर्य को मीठा जल अर्पित करें।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

Tags:    

Similar News