Mahashivratri 2023: देश के इन राज्यों में हैं भोलेनाथ के 12 ज्योतिर्लिंग, जानें पहला कौन सा है?
हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व होता है।;
सनातन धर्म में महाशिवरात्रि को सबसे खास पर्वों में से एक माना जाता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व होता है। 18 फरवरी 2023 दिन शनिवार को महाशिवरात्रि का पर्व पड़ रहा है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। मां पार्वती और पिता भोलेनाथ की कृपा पाने के लिए यह विशेष दिन होता है। यहां हम महाशिवरात्रि स्पेशन में आपको देश के 12 ज्योतिर्लिंगों के बारे में बता रहे हैं।
एक ज्योतिर्लिंग मूल रूप से भगवान शिव की विभिन्न अभिव्यक्तियां हैं। भगवान शिव और उनके कई रूपों का आशीर्वाद लेने के लिए देशभर के हिंदू भक्त अक्सर इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के लिए तीर्थ यात्रा और आध्यात्मिक यात्राएं करते हैं। ये गर्भगृह दैवीय शक्तियों के सान्निध्य में शांति की अनुभूति लेकर आते हैं।
ऐसा कहा जाता है कि कि शिवलिंग की स्थापना इंसान ने की। इनमें से कुछ शिवलिंग मनुष्यों द्वारा बनाए गए हैं। लेकिन कुछ स्वयंभू हैं। जिन्हें बाद में विधि-विधान से मंदिरों में स्थापित किया गया। ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के स्वयं के अवतार हैं। ज्योतिर्लिंग का अर्थ है भगवान शिव का प्रकाश के रूप में प्रकट होना। कहते हैं कि भारत के गुजरात राज्य के सौराष्ट्र में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग सबसे पहला ज्योतिर्लिंग है, जो पृथ्वी का पहला ज्योतिर्लिंग माना जाता है।
देश के इन राज्यों में हैं 12 ज्योतिर्लिंग
- सोमनाथ - गुजरात में गिर सोमनाथ
- नागेश्वर - गुजरात में दारुकवनम
- भीमाशंकर - महाराष्ट्र में पुणे
- त्र्यंबकेश्वर - महाराष्ट्र में नासिक
- घृष्णेश्वर - महाराष्ट्र में औरंगाबाद
- वैद्यनाथ - झारखंड में देवघर
- महाकालेश्वर - मध्य प्रदेश में उज्जैन
- ओंकारेश्वर - मध्य प्रदेश में खंडवा
- काशी विश्वनाथ - उत्तर प्रदेश में वाराणसी
- केदारनाथ - उत्तराखंड में केदारनाथ
- रामेश्वरम - तमिलनाडु में रामेश्वरम द्वीप
- मल्लिकार्जुन - आंध्र प्रदेश में श्रीशैलम
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।