Vat Savitri Vrat 2022: अगर आप पहली बार कर रही हैं वट सावित्री व्रत तो नियमों को अनदेखा ना करें...
Vat Savitri Vrat 2022: 30 मई 2022, दिन सोमवार को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। वट के वृक्ष को चिरंजीवी कहा जाता है। क्योंकि इस वृक्ष पर तीनों देव ब्रह्मा, विष्णु और महेश विराजमान रहते हैं। वहीं ऐसी मान्यता है कि, इस वृक्ष पर प्रत्येक क्षण माता लक्ष्मी का भी वास रहता है।;
Vat Savitri Vrat 2022: 30 मई 2022, दिन सोमवार को वट सावित्री व्रत रखा जाएगा। इस व्रत में सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं और बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। वट के वृक्ष को चिरंजीवी कहा जाता है। क्योंकि इस वृक्ष पर तीनों देव ब्रह्मा, विष्णु और महेश विराजमान रहते हैं। वहीं ऐसी मान्यता है कि, इस वृक्ष पर प्रत्येक क्षण माता लक्ष्मी का भी वास रहता है। इसीलिए बरगद के पेड़ की पूजा करने से सभी रोग-दोष से भयमुक्त होने के साथ-साथ पति की लंबी उम्र का वरदान प्राप्त होता है। जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और गृहदोष व गृह क्लेश की संभावना कम हो जाती है। सुहागन महिलाएं 16 श्रृंगार करके टोकरी में सामान लेकर नजदीक में किसी बरगद के वृक्ष के पास जाती हैं और उदस वृक्ष की पूजा-अर्चना करती हैं। तथा उस पर जल चढ़ाती हैं।
ये भी पढ़ें: Vat Savitri Vrat 2022 : इन चीजों के बिना अधूरा रह जाता है वट सावित्री व्रत, नहीं मिलता उपवास का पूरा फल
सुहागन महिलाएं टोकरी में सुहाग का सारा सामान कच्चा सूत, रोली, चंदन, अक्षत, गंध, मीठा पकवान, फल, फूल, मिठाई, मिट्टी का दीया, भीगा चना, मिठाई, खरबूजा आदि लेकर नजदीक में बरगद के पेड़ के पास जाकर उसकी विधि विधान से पूजा करती हैं और उसकी परिक्रमा करती हैं।
सुहागन महिलाएं सुबह-सुबह स्नान करके 16 श्रृंगार करके अपना सारा सामान टोकरी में लेकर बरगद के पेड़ के समीप जाकर बरगद के पेड़ में रोली और चंदन का टीका लगाएं और उसके बाद कच्चा सूत बांधकर पांच से सात बरगद के पेड़ की परिक्रमा करें।
बरगद के पेड़ पर फल-फूल, मिष्ठान और पकवान आदि चढ़ाकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करें। जल से भरे कलश से बरगद के पेड़ को सिंचित करें। उसके बाद सत्यवान और सावित्री की कथा पढ़ें और सुनें।
पूरे निश्चिय और भक्ति-भाव से बरगद के वृक्ष की परिक्रमा करते हुए अपने पति की लंबी आयु की कामना करनी चाहिए। ऐसा करने से आपको हमेशा सुख-समृद्धि, धन-धान्य और पति की लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।