Ahoi ashtami 2021 : अहोई अष्टमी कब है, एक क्लिक में जानें डेट, वार, शुभ मुहूर्त, तारे और चंद्रोदय का समय

Ahoi ashtami 2021 : अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन अहोई माता की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर संतान की रक्षा और दीर्घायु की कामना करती हैं। तो आइए जानते हैं साल 2021 में अहोई अष्टमी कब है, 28 या 29 अक्टूबर को?, अहोई अष्टमी की पूजाविधि क्या है, तारे निकलने का समय क्या होगा और चंद्रोदय का समय क्या होगा।;

Update: 2021-08-28 02:59 GMT

Ahoi ashtami 2021 : अहोई अष्टमी का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन अहोई माता की पूजा की जाती है। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर संतान की रक्षा और दीर्घायु की कामना करती हैं। तो आइए जानते हैं साल 2021 में अहोई अष्टमी कब है, 28 या 29 अक्टूबर को?, अहोई अष्टमी की पूजाविधि क्या है, तारे निकलने का समय क्या होगा और चंद्रोदय का समय क्या होगा।

ये भी पढ़ें : Jyotish ShaStra : जानें, नवग्रहों की कृपा के बिना आती हैं हमारे जीवन में ये परेशानियां

अहोई अष्टमी के दिन व्रती को सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाना चाहिए। उसके पश्चात स्वच्छ वस्त्र धारण करने चाहिए। तथा उसके बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए। अहोई माता की आकृति गेरु या लाल रंग से दीवार पर बनायें। सूर्यास्त के बाद तारा निकलने पर पूजन आरंभ करें। पूजा की सामग्री में एक चांदी या धातु की अहोई चांदी मोती की माला, जल से भरा कलश, दूध, भात, हलवा, पुष्प और दीपक आदि रखें।

पहले अहोई माता की रोली, पुष्प और धूप-दीप से पूजा करें। पूजा के बाद माता को दूध-भात अर्पित करें। हाथ में गेंहू के सात दाने कुछ दक्षिणा लेकर अहोई माता की कथा को सुनें या पढ़ें। कथा के बाद माला गले में पहन लें। गेंहू के दाने, वयाना आदि सासू मां को देकर आशीर्वाद लें और चंद्रमा को अर्घ्य देकर भोजन ग्रहण करें। चांदी की माला को दीपावली के दिन सुबह अपने गले से निकालें और जल के छींटे देकर सुरक्षित रख लें।

अहोई अष्टमी शुभ मुहूर्त 2021

अहोई अष्टमी व्रत दिन व दिनांक 

28 अक्टूबर 2021, दिन गुरुवार

अहोई अष्टमी पूजा मुहूर्त 

05:39 PM से 06:56 PM

अवधि 

 01 घंटा 17 मिनट

तारों को देखने का समय 

06:03 PM

अहोई अष्टमी के दिन चंदोदय का समय 

11:29 PM

अष्टमी तिथि प्रारंभ

 28 अक्टूबर 2021, 12:49 PM

अष्टमी तिथि समाप्त 

 29 अक्टूबर, 2021, 02:09PM

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)

Tags:    

Similar News