Mangal Vakri 2022 : मंगल हुए वक्री, जानें उनके बारे में ये विशेष बात

Mangal Vakri 2022 : ब्रह्मांड में 30 अक्टूबर 2022, दिन रविवार को एक बड़ी और खगोलीय घटना घटित हो चुकी है। सौरमंडल के सबसे क्रूर ग्रहों में से एक और नवग्रह मंडल के सेनापति मंगल ग्रह ने अपनी चाल बदल दी है। इससे पहले मंगल मार्गी अवस्था में मिथुन राशि में गोचर कर रहे थे और अब 30 अक्टूबर 2022, दिन रविवार को मंगल ग्रह मिथुन राशि में ही वक्री हो गए हैं।;

Update: 2022-10-31 05:00 GMT

Mangal Vakri 2022 : ब्रह्मांड में 30 अक्टूबर 2022, दिन रविवार को एक बड़ी और खगोलीय घटना घटित हो चुकी है। सौरमंडल के सबसे क्रूर ग्रहों में से एक और नवग्रह मंडल के सेनापति मंगल ग्रह ने अपनी चाल बदल दी है। इससे पहले मंगल मार्गी अवस्था में मिथुन राशि में गोचर कर रहे थे और अब 30 अक्टूबर 2022, दिन रविवार को मंगल ग्रह मिथुन राशि में ही वक्री हो गए हैं। इस दौरान छठ पर्व भी चल रहा है जोकि आज 31 अक्टूबर 2022, दिन सोमवार को उषा अर्घ्य के बाद संपन्न हो चुका है।

वहीं इस दौरान मंगल ग्रह का वक्री होना एक महत्वपूर्ण घटना माना जा रहा है। वहीं ज्योतिष की मानें तो मंगल को धरतीपुत्र कहा जाता है। पौराणिक धर्मशास्त्रों के अनुसार, सूर्यदेव को पृथ्वी का पिता और चंद्रमा को माता कहा जाता है। वहीं मंगल ग्रह शक्ति और साहस के कारक माने जाते हैं।

वहीं मंगलदेव के शस्त्र शूल और गदा हैं और इन्हें ही मंगल की उत्पत्ति का स्थान माना जाता है। वहीं मेष मंगल का वाहन है। मंगल ग्रह ही मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह हैं। तथा मंगल के स्वामी कार्तिक हैं।

मंगल को अग्नि तत्व का ग्रह कहा जाता है। वर्षा के दौरान चमकने वाली बिजली ही मंगल ग्रह की कांति है। इसका अर्थ है कि, भगवान विष्णु का सुन्दर रूप देखकर पृथ्वी ने स्त्री का रूप लेकर अपनी संतान की इच्छा व्यक्ति की थी, जिसके फलस्वरूप कालांतर में मंगल ग्रह की उत्पत्ति हुई थी।

मंगल ग्रह के जन्म की कथा मत्सय पुराण में मिलती है। तो आइए जानते हैं वहीं मंगल ग्रह के वक्री होने से सभी 12 राशियां भी प्रभावित होंगी और मंगल ग्रह का सभी जातकों पर शुभ-अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।) 

Tags:    

Similar News