Aaj Ka Rashifal: आज 1 मार्च को इन राशियों की चमकने वाली है किस्मत, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे
Aaj Ka Rashifal: आज 1 मार्च, मंगलवार को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि है। आइए बताते हैं कि आपकी राशि क्या कहती है और आपको आज क्या शुभ फल मिलने वाला है...;
हिन्दू पंचांग के अनुसार आज 1 मार्च (1 March 2022) का दिन फाल्गुन मास (Falgun Month) के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और महाशिवरात्रि का पर्व है। आज का का दिन (Aaj ka Rashifal) आपके लिए कैसे है और क्या-क्या खास लेकर आने वाला है आज हम आपको बताने जा रहे हैं। ज्योतिष के मुताबिक कुल 12 राशियां है जो ग्रहों में होने वाले बदलावों के कारण व्यक्ति के जीवन पर असर करती है। आइए आपको आज का राशिफल, शुभ अंक और शुभ रंग बताते हैं...
मेष राशि
मेष राशि के जातकों का दिन आज मंगलमय रहेगा। अपने मुख से अपशब्दों का प्रोयग करने से बचें। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। धन-सम्पित का लाभ होने का योग है। वाणी में मधुरता रखें। दान-पुण्य का कार्य करना लाभकारी साबित हो सकता है। सहर से बाहर जाने से बचे रहें। आपका शुभ अंक- 5 और शुभ रंग- केसरी है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मन में खुशी और एक उत्साह रहेगा। किसी भी तरह के विवादों से बचने की कोशिश करें। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में लाभ हो सकता है, लेकिन इसके लिए मेहनत करनी जरूरत होगी। आपका शुभ अंक- 1 और शुभ रंग- पीला है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को आज अपने गुस्से में काबू रखने की जरूरत है। आपकी शांति ही आपको तरक्की दिला सकती है। मन किसी बात को लेकर परेशान रह सकता है। भगवान शिव की आप कृपा हो सकती है। समय की बर्बादी करने से बचे रहें। आपका शुभ अंक 8 और आपका शुभ रंग गुलाबी हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा समस्याओं वाला होगा। संतान को लेकर कोई चिंता आपको सता सकती है। घर में तनाव का माहौल रहेगा, लेकिन शाम होने तक परेशानी का हल मिल सकेगा। कामकाज में आ रही समस्या को दूर करने के लिए मंदिर में दान करें या सेवा करके आ जाएं। भगवान राम के नाम का जाप भी करना शुभ रहेगा। आपका शुभ अंक 6 और शुभ रंग लाल है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातक का दिन आज मंगलमय रहेगा। परिजनों के साथ खुशनुमा समय रहेगा। कामकाज में तरक्की होने का योग है। धन लाभ होने का योग है। आपका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 8 है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक के लिए दिन थोड़ा थकावट भरा रहेगा। मन किसी बात को लेकर चिंतित रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होने का योग है। बच्चों के साथ समय अच्छा बितेगा। आपका शुभ रंग हल्का पीला और शुभ अंक 1 है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप किसी शुभ यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ आपका अच्छा समय बितेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन का योग बन सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। आपका शुभ अंक 7 और शुभ रंग सफेद है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों की आज थोड़ी सेहत खराब हो सकती है। किसी भी तरह के विवाद में न पड़ें। परिजनों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। आपका शुभ अंक 5 है और शुभ रंग 9 है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातक बाहर की यात्रा से बचें। खर्च में बढ़ोतरी होने का योग है। परिजनों के साथ आपका विवाद हो सकता है। अपशब्दों का प्रयोग करने पर आपको नुकसान हो सकता है। नौकरी और व्यापार में आपकी मेहनत से थोड़ी ज्यादा तरक्की मिलने की संभावना है। आपका शुभ रंग नीला और शुभ अंक 7 है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आज धन का लाभ हो सकता है। आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है। बड़े-बूढ़ों का सम्मान करना आपको तरक्की की ओर ले जा सकता है। आपका शुभ रंग हल्का गुलाबी और शुभ अंक 4 है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को कई तरह से आज लाभ होने का योग है। आप किसी बात से पूरे दिन खुश रहने वाले हैं। संतान के साथ सुखमय समय बितेगा। धन संबंधित लाभ होने का योग है। आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 3 है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। कारोबार में आपको तरक्की हो सकती है। आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 10 है। दान करने पर आपका आज मन खुश होगा। नौकरी क्षेत्र में उन्नती हो सकती है।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करे।