Chanakya Niti: जानिए ये है दुनिया का सबसे बड़ा पाप जो आप करते हैं

Chanakya niti: इस संसार में भांति-भांति प्रकार के लोग होते हैं। कुछ लोग बुरे किस्म के होते हैं जोकि जिन्दगी भर पाप करते रहते हैं। और कुछ अच्छे लोग भी होते हैं जोकि हमेशा पुण्य करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस संसार में सबसे बड़ा पाप क्या है।;

Update: 2020-12-19 02:41 GMT

Chanakya Niti: इस संसार में भांति-भांति प्रकार के लोग होते हैं। कुछ लोग बुरे किस्म के होते हैं जोकि जिन्दगी भर पाप करते रहते हैं। और कुछ अच्छे लोग भी होते हैं जोकि हमेशा पुण्य करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस संसार में सबसे बड़ा पाप क्या है। अगर आप इस बात को यानि दुनिया के सबसे बड़े पाप को जान लेंगे तो कभी भी दोबारा ऐसी गलती नहीं करेंगे।

Also Read: Happy Makar Sankranti 2021 : मकर संक्रांति की शायरी, शुभकामना और व्हाट्सअप संदेश

हिन्दू धर्मशास्त्रों में बताया गया है कि यह एक ऐसा पाप है जोकि व्यक्ति के अगले जन्म तक उसका पीछा नहीं छोड़ता। ईश्वर ये कहते हैं कि ये पाप अगर जिस भी व्यक्ति से हो जाए तो उसे मनुष्य का जीवन बड़ी कठोरता से मिलता है। तो आइए जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा पाप क्या है।

आचार्य चाणक्य के अनुसार दुनिया का सबसे बड़ा पाप कोई और नहीं बल्कि नारी का अपमान करना होता है। नारी का अपमान पूरी मानव जाति का अपमान माना जाता है। नारी का अपमान संसार का बर्बाद करने के समान माना जाता है। जब नारी रोती है तो देवता भी रोते हैं। नारी को कष्ट पूरे संसार को डूबोने के बराबर है। भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं कि जो व्यक्ति इस बात को गांठ बांध ले और नारी का सम्मान करें तो उस व्यक्ति को स्वर्ग लोक की प्राप्ति अवश्य होती है।

Also Read: merrychristmas 2020: जानिए, क्रिसमस 2020 की डेट और महत्व

शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि जब-जब नारी के आंसू बहते हैं तब-तब प्रलय आता है। और जहां नारी खुश होती है वहां पर देवताओं का वास माना जाता है। और ऐसे ही व्यक्ति को स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। इसलिए आप भी ये बात हमेशा याद रखें कि आपके द्वारा कभी भी किसी नारी को कष्ट ना पहुंचे। 

Tags:    

Similar News