Jyotish shastra: गृह क्लेश से मुक्ति पाने के अचूक उपाय, जानिए...
Jyotish shastra: वैवाहिक जीवन और घर-परिवार में यदि प्रेम बना रहे तो व्यक्ति की जिंदगी अच्छी गुजरती है। और वह व्यक्ति अपने जीवन को उन्नति के शिखर की ओर ले जाता है। और यदि किसी जातक के ग्रह-नक्षत्र बिगड़े हुए होते हैं तो उस व्यक्ति के जीवन में अचानक से समस्या और परेशानियां स्वत: ही आनी शुरू हा जाती हैं।;
Jyotish shastra: वैवाहिक जीवन और घर-परिवार में यदि प्रेम बना रहे तो व्यक्ति की जिंदगी अच्छी गुजरती है। और वह व्यक्ति अपने जीवन को उन्नति के शिखर की ओर ले जाता है। और यदि किसी जातक के ग्रह-नक्षत्र बिगड़े हुए होते हैं तो उस व्यक्ति के जीवन में अचानक से समस्या और परेशानियां स्वत: ही आनी शुरू हा जाती हैं। तथा दांपत्य जीवन में दरार आना भी परेशानियों का एक कारण हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि दंपति की राशि में शत्रु भाव हो तो ये समस्या और ज्यादा सिर चढकर बोलती हैं और उनके विचारों में मतभेद ही घर कर जाते हैं। जातक के ग्रहों में शत्रुता होने पर सामान्य परिस्थिति में भी उनके साथ विरोधाभास और क्लेश की स्थिति ही रहती है। जो लोग (पति-पत्नी) आपसी विवाद अथवा क्लेश से निजात चाहते हैं, उन्हें ज्योति शास्त्र के कुछ उपाय अपनाकर ऐसी स्थिति से निजात पाने के उपाय तो जरुर ही करने चाहिए। तो आइए आप भी जाने पंडित विजयपाल शास्त्री के अनुसार गृह क्लेश से मुक्ति पाने के उपायों के बारे में।
Also Read: नौकरी धंधे में तुरंत तरक्की और सफलता प्राप्त करने का सटीक उपाय, जानिए...
गृह-क्लेश से मुक्ति पाने के अचूक उपाय
1. बृहस्पतिवार के दिन बेसन के लड्डुओं से देवगुरु बृहस्पतिदेव का भोग लगाएं। और उसके बाद उन लड्डूओं को गरीब लोगों और जरूरतमंद लोगों में वितरित कर दें।
2. बुधवार रात्रि काले चना की दाल पानी में भिगो दें। और गुरुवार की सुबह अपने घर के आसपास ही किसी श्यामा गाय को खिला दें।
3. घर का मुखिया प्रतिदिन अपनी नाभि, मस्तक और सिर पर केसर का तिलक लगाये। और केसर मिश्रित गाय के दूध का सेवन करें।
4. अपने बेडरूम में प्रतिदिन सफेद रंग के ताजा फूल लगा दें। और अगर सफेद फूल आपके लिए प्रतिदिन संभव ना हों तो आप सफेद फूलों की तस्वीर भी अपने बेडरूम में लगा सकते हैं।
5. गृह क्लेश से मुक्ति पाने के लिए सुहागिन स्त्रियों को गुरुवार के दिन लाल सिंदूर दान करें।
6. गुरुवार के दिन एक नारियल और कुछ बादाम खरीदकर भगवान विष्णु के मंदिर में भगवान श्रीहरि को अर्पित करें। इस उपाय को अपनाने से आपको अपनी जिंदगी में सभी सुखों की प्राप्ति होंगी। तथा आपके सभी बिगड़े हुए कार्य बन जाएंगे।
7. गुरुवार को गुरु की प्रसन्नता के लिए केले के पेड़ की पूजा करें। गुरुवार को केले की पूजा करने का बहुत महत्व है। केले के पेड़ को भगवान श्रीहरि का ही रूप माना गया है। इसलिए गुरुवार के दिन आप भगवान श्रीहरि को केले का भोग जरुर लगाएं। गुरुवार के दिन केले को छोटे बच्चों और मंदिरों में दान करें तथा गाय को भी केला खिलाएं। लेकिन आप स्वयं गुरुवार के दिन केला का सेवन ना करें।
Also Read: Kartik Pradosh 2020: कार्तिक शुक्र प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त और उपाय
इन उपायों को करने से और भगवान की कृपा से शीघ्र ही आपके परिवार से क्लेश समाप्त हो जाएगा। और दंपत्ति के बीच प्रेम और सौहार्द उत्पन्न होगा। वैसे तो पति-पत्नी को हमेशा ही जीवन में प्रेम बनाए रखना चाहिए। लेकिन अगर कभी आपके रिश्ते में दरार आने की संभावना हो तो उन्हें ईश्वर की शरण में जरुर जाना चाहिए।