samudrik shastra: पति के लिए अशुभ होती हैं ये महिलाएं, कर देती हैं जीवन बर्बाद, कही आपकी पत्नी भी तो नहीं है ऐसी
samudrik shastra: दाम्पत्य जीवन में प्रेम और खुशी को बरकरार रखने के लिए पति-पत्नी का रिश्ता आपस में मित्रता, प्रेम और सहभागिता का होना चाहिए। ऐसा होने से उनके बीच आपस में मिठास बनी रहती है।;
samudrik shastra: दाम्पत्य जीवन में प्रेम और खुशी को बरकरार रखने के लिए पति-पत्नी का रिश्ता आपस में मित्रता, प्रेम और सहभागिता का होना चाहिए। ऐसा होने से उनके बीच आपस में मिठास बनी रहती है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार संबंध तभी अच्छे बनते हैं जब शादी से पहले लड़का और लड़की एक-दूसरे के लक्षणों को जान लें। दाम्पत्य जीवन को सफल बनाने में लड़का और लड़की दोनों का योगदान होता है। लेकिन सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार लड़कियों के कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जो शादी के बाद किसी भी लड़के के जीवन को तबाह कर देते हैं। तो आइए आप भी जानें लड़कियों के कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में।
1. जिस लड़की की मांग सीधी होती है वह लड़की पति के लिए शुभ होती है। जो लड़की दो मांग या ढेड़ी मांग रखती है वह बहुत कुटिल स्वभाव की होती है। जोकि अपने ही हाथों से अपना वैवाहिक जीवन बर्बाद कर लेती है। साथ ही इनके साथ जिनका रिश्ता बनता है बीच मझदार में फंस जाता है। सामुद्रिक शास्त्र में ऐसा साफ-साफ बताया गया है।
2. ऐसी लड़कियां जो एड़ियां उठाकर चलती हैं। इनका जीवन संघर्षों से भरा रहता है। उनके चाल-चलन से मायके और ससुराल दोनों पक्ष बदनाम होते हैं।
3. दिन के समय जो महिला सोती है वह अपने वैवाहिक जीवन में दरार और कलह का कारण बनती है। ऐसी महिलाएं मायके में हों या ससुराल में केवल धन की बर्बादी करती हैं। जिस घर में महिलाए दिन में सोती हैं वहां कभी भी लक्ष्मी टिक नहीं पाती है। ऐसी लक्षणों वाली लड़कियों से शादी करने पर पुरूष का जीवन तबाह हो जाता है।
4. सोमवार को बाल धोने वाली महिला खुद अपने सुहाग को कष्ट देती है। जिससे पुरुष का जीवन कष्टकारी हो जाता है।